औरंगाबाद में रविवार को करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक रिसियप थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण यादव के बेटे मिथिलेश कुमार यादव (28) हैं। परिजन के अनुसार मिथिलेश सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। वे टिकरी रोड स्थित मकान में काम करने गए थे। मकान मालिक कामेश्वर प्रसाद बताते हैं कि मिथिलेश काम पर देर से पहुंचा था। रास्ते में एक्सीडेंट हुई थी। इसके बाद मैंने काम करने से उसे मना कर दिया था। मैं बाहर चला गया था। इसके बाद मिथिलेश ने मेरी पत्नी से चाबी ली और काम शुरू क दिया। मकान के बगल में बिजली का तार था, उसे बांस से हटा रहा था। इसी बीच उसका पैर फिलस गया और वो गिर गया। तार से संपर्क होने से उसे करंट लग गया। घटना शाहपुर मोहल्ले के टिकरी रोड की है। निजी अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद आसपास के लोगों और मकान मालिक की मदद से मिथिलेश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मकान मालिक ने मिथिलेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने मकान मालिक और एक ठेकेदार पर भी आरोप लगाए। इसको लेकर सदर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक मकान मालिक और परिजनों के बीच बहसबाजी भी हुई। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी मिथिलेश 2 भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी तनु कुमारी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि टिकरी रोड में करंट लगने से मजदूर की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में रविवार को करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक रिसियप थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण यादव के बेटे मिथिलेश कुमार यादव (28) हैं। परिजन के अनुसार मिथिलेश सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। वे टिकरी रोड स्थित मकान में काम करने गए थे। मकान मालिक कामेश्वर प्रसाद बताते हैं कि मिथिलेश काम पर देर से पहुंचा था। रास्ते में एक्सीडेंट हुई थी। इसके बाद मैंने काम करने से उसे मना कर दिया था। मैं बाहर चला गया था। इसके बाद मिथिलेश ने मेरी पत्नी से चाबी ली और काम शुरू क दिया। मकान के बगल में बिजली का तार था, उसे बांस से हटा रहा था। इसी बीच उसका पैर फिलस गया और वो गिर गया। तार से संपर्क होने से उसे करंट लग गया। घटना शाहपुर मोहल्ले के टिकरी रोड की है। निजी अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद आसपास के लोगों और मकान मालिक की मदद से मिथिलेश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मकान मालिक ने मिथिलेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने मकान मालिक और एक ठेकेदार पर भी आरोप लगाए। इसको लेकर सदर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक मकान मालिक और परिजनों के बीच बहसबाजी भी हुई। पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच में जुटी मिथिलेश 2 भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी तनु कुमारी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि टिकरी रोड में करंट लगने से मजदूर की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

