भोजपुर में रविवार को एक महिला की लाश पंखे से लटकी मिली। मृतका के गले पर लाल रंग का निशान है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी (26) है। मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि ‘दहेज के लिए बहन को ससुराल वालों ने मार दिया है। दो साल पहले भी जहर खिलाया था, तब किसी तरह बहन की जान बची थी। आज सुबह 9 बजे बहन से बात हुई थी। बहन ने कहा कि ये लोग मार रहे है, तुम आ जाओ। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे जीजा ने फोन कर कहा तुम्हारी बहन को मार दिया है। जो करना है कर लो।’ घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव की है। शादी में 8 लाख दिए थे, फिर भी मांगा जाता था दहेज मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता रामविशुन राय ने बहन प्रियंका कुमारी की शादी चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी दीनदयाल राय के बेटे नीतीश कुमार से 21 मई 2019 को कराई थी। 8 लाख नगद और कुछ सामान भी दिए थे। शादी के 6 महीने बाद से ही सास, पति और देवर उसे प्रताड़ित करते थे। कभी एसी तो कभी 2 लाख नगद समेत अन्य सामानों की डिमांड होती थी।
ससुराल पहुंचे तो कई नहीं था भाई प्रवीण कहते हैं कि जीजा के फोन के बाद हमलोग घर से जल्दी निकले और बहन के ससुराल पहुंचे। वहां कोई नहीं था। बहन की लाश कमरे में लटकी मिली थी। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के 2 बेटे और एक बेटी हैं मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने आरोपी पति नीतीश कुमार, सास और दो देवरों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन और दो भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके 2 बेटे अनुराग कुमार, रूद्र कुमार थे। बेटी अंशिका कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में मातम है। मृतका की मां सरिता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है। अभी आवेदन नहीं मिला है। भोजपुर में रविवार को एक महिला की लाश पंखे से लटकी मिली। मृतका के गले पर लाल रंग का निशान है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी (26) है। मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि ‘दहेज के लिए बहन को ससुराल वालों ने मार दिया है। दो साल पहले भी जहर खिलाया था, तब किसी तरह बहन की जान बची थी। आज सुबह 9 बजे बहन से बात हुई थी। बहन ने कहा कि ये लोग मार रहे है, तुम आ जाओ। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे जीजा ने फोन कर कहा तुम्हारी बहन को मार दिया है। जो करना है कर लो।’ घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। घटना चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव की है। शादी में 8 लाख दिए थे, फिर भी मांगा जाता था दहेज मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता रामविशुन राय ने बहन प्रियंका कुमारी की शादी चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी दीनदयाल राय के बेटे नीतीश कुमार से 21 मई 2019 को कराई थी। 8 लाख नगद और कुछ सामान भी दिए थे। शादी के 6 महीने बाद से ही सास, पति और देवर उसे प्रताड़ित करते थे। कभी एसी तो कभी 2 लाख नगद समेत अन्य सामानों की डिमांड होती थी।
ससुराल पहुंचे तो कई नहीं था भाई प्रवीण कहते हैं कि जीजा के फोन के बाद हमलोग घर से जल्दी निकले और बहन के ससुराल पहुंचे। वहां कोई नहीं था। बहन की लाश कमरे में लटकी मिली थी। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के 2 बेटे और एक बेटी हैं मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने आरोपी पति नीतीश कुमार, सास और दो देवरों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन और दो भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके 2 बेटे अनुराग कुमार, रूद्र कुमार थे। बेटी अंशिका कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में मातम है। मृतका की मां सरिता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है। अभी आवेदन नहीं मिला है।

