पाली के शहर के आदर्श नगर स्थित करीब 800 साल पुराने रत्नेश्वर महादेव मंदिर में दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में एक युवक दानपात्र उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात जानकारी के अनुसार, सुबह एक युवक मंदिर में पहुंचा और मौका देखकर वहां रखा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए दानपात्र को बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

