‘शराबबंदी पर CM का निर्णय अंतिम होगा’:मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद आरक्षण पर बोले- हर वर्ग को सशक्त बनाना उद्देश्य

‘शराबबंदी पर CM का निर्णय अंतिम होगा’:मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद आरक्षण पर बोले- हर वर्ग को सशक्त बनाना उद्देश्य

बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार का नजरिया साफ किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरक्षण नीति, बाढ़ से निपटने और शराबबंदी जैसे अहम विषयों पर अपनी बात रखी। आरक्षण व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि यह समाज के पिछड़े, शोषित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने का संवैधानिक तरीका है। उन्होंने साफ किया कि सरकार संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है। तेजी से काम कर रहे विभाग उन्होंने आगे कहा, “आरक्षण किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लोगों को भी आरक्षण दिया है। जब हर जरूरतमंद को इसका फायदा मिल रहा है, तो इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है।” राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। दरभंगा और आसपास के इलाकों में चल रहे राहत कामों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने विरोधियों के दावों को गलत बताया। ”शराबबंदी पर CM का फैसला ही अंतिम” प्रशांत किशोर और विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी और दूसरे नीतिगत मुद्दों पर मुख्यमंत्री का फैसला ही अंतिम और सबको मान्य होगा। एनडीए की एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के विकास कामों पर भरोसा जताते हुए एनडीए के पक्ष में ही फैसला देगी। डॉ. रामचंद्र प्रसाद बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं। बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार का नजरिया साफ किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरक्षण नीति, बाढ़ से निपटने और शराबबंदी जैसे अहम विषयों पर अपनी बात रखी। आरक्षण व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि यह समाज के पिछड़े, शोषित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने का संवैधानिक तरीका है। उन्होंने साफ किया कि सरकार संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रही है। तेजी से काम कर रहे विभाग उन्होंने आगे कहा, “आरक्षण किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सवर्ण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लोगों को भी आरक्षण दिया है। जब हर जरूरतमंद को इसका फायदा मिल रहा है, तो इस पर राजनीति करना ठीक नहीं है।” राज्य में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। दरभंगा और आसपास के इलाकों में चल रहे राहत कामों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने विरोधियों के दावों को गलत बताया। ”शराबबंदी पर CM का फैसला ही अंतिम” प्रशांत किशोर और विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी और दूसरे नीतिगत मुद्दों पर मुख्यमंत्री का फैसला ही अंतिम और सबको मान्य होगा। एनडीए की एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के विकास कामों पर भरोसा जताते हुए एनडीए के पक्ष में ही फैसला देगी। डॉ. रामचंद्र प्रसाद बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *