निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति के बारे में ली जानकारी

निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति के बारे में ली जानकारी

भास्कर न्यूज |सिकटा नरकटियागंज एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने शनिवार को सिकटा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंजियों का अवलोकन कर उनके संधारण और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पंचायत परिसीमन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।एसडीएम ने प्रखंड स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। निरीक्षण के दौरान नेपाल मूल की भारत में ब्याही गई महिलाओं की भारतीय नागरिकता से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली गई। एसडीएम ने बताया कि ऐसी महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए निर्धारित नियमों के तहत आवेदन जमा करना आवश्यक है। संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।इस दौरान एसडीएम ने बीडीओ जय प्रकाश एवं सीओ कुमार राजीव रंजन से विभिन्न कार्यों की प्रगति को लेकर आवश्यक पूछताछ की। उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में संचालित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। भास्कर न्यूज |सिकटा नरकटियागंज एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने शनिवार को सिकटा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंजियों का अवलोकन कर उनके संधारण और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पंचायत परिसीमन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की।एसडीएम ने प्रखंड स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। निरीक्षण के दौरान नेपाल मूल की भारत में ब्याही गई महिलाओं की भारतीय नागरिकता से संबंधित मामलों की भी जानकारी ली गई। एसडीएम ने बताया कि ऐसी महिलाओं को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए निर्धारित नियमों के तहत आवेदन जमा करना आवश्यक है। संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।इस दौरान एसडीएम ने बीडीओ जय प्रकाश एवं सीओ कुमार राजीव रंजन से विभिन्न कार्यों की प्रगति को लेकर आवश्यक पूछताछ की। उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में संचालित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *