तेज गेंदबाज टेस फ्लिंटाफ के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए शनिवार को यहां तीन मैच की अनौपचारिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शुरूआती मैच में भारत ए को छह विकेट से हरा दिया। पिछले साल अपना पहला केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली और ‘अनकैप्ड’ ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने नयी गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत ए की दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया और फिर मध्य ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर चार विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों ने नौ विकेट लिए और पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को 19 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट कर दिया।यह लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ए के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं था। उसने 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मंगलवार को होने वाले दूसरे टी20 से पहले सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि पावरप्ले में दो विकेट पर 36 रन के स्कोर से 9.1 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ए थोड़ा लड़खड़ाया जिसमें भारत ए की कप्तान अनुष्का शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन से 14 रन देकर दो विकेट लिए।स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं होने के कारण मेजबान टीम आगे कोई बड़ी चुनौती पेश नहीं कर सकी। चार्ली नॉट (35 रन) और अनिका लियरॉयड (नाबाद 33 रन) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। सीरीज का निर्णायक मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा।इसके बाद दोनों टीम 20 से 25 सितंबर तक मोहाली में तीन अनौपचारिक वनडे मैच खेलेंगी और फिर 29 सितंबर से धर्मशाला में एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट मैच होगा। इससे पहले विक्टोरिया की 23 वर्षीय तेज गेंदबाज टेस ने परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए पावरप्ले में दो विकेट लिए। उन्होंने वृंदा दिनेश (01) और शिप्रा गिरी (17) को आउट किया जिससे भारत ए का स्कोर 4.5 ओवर में दो विकेट पर 32 रन हो गया।इसके बाद सियाना जिंजर ने अपने पहले ही ओवर में अनुष्का (06) को आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों में जल्दी जल्दी बदलाव करते हुए भारत ए पर दबाव बनाए रखा। शिप्रा और तेजल हसबनिस ने कुछ समय के लिए पारी को संभालने की कोशिश की।लेकिन टेस ने कसा हुआ ओवर डाला, उन्होंने सिर्फ एक रन दिया और शिप्रा को आउट कर भारत को झटका दिया। तेजल ने अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल जारी रखते हुए डार्सी ब्राउन की गेंदों पर दो चौके लगाए लेकिन भारत ए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। पावरप्ले के तुरंत बाद तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ ने भी मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया।उन्होंने एक ही ओवर में निकी प्रसाद (02) और श्वेता सहरावत (01) को आउट कर भारत ए का स्कोर 8.1 ओवर में छह विकेट पर 50 रन कर दिया। तेजल 15 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। लेकिन वह भी आउट हो गईं।भारत ए ने तीन ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं मीनू मणि ने 14 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली। लेकिनडार्सी ब्राउन ने उनकी पारी समाप्त कर दी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का विकेट लेने का सिलसिला जारी रहा।भारत ए कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और आखिरकार 19 ओवर में पूरी टीम ऑलआउट हो गई।
तेज गेंदबाज टेस फ्लिंटाफ के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए शनिवार को यहां तीन मैच की अनौपचारिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के शुरूआती मैच में भारत ए को छह विकेट से हरा दिया। पिछले साल अपना पहला केंद्रीय अनुबंध हासिल करने वाली और ‘अनकैप्ड’ ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने नयी गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत ए की दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया और फिर मध्य ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर चार विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजों ने नौ विकेट लिए और पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को 19 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट कर दिया।
यह लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ए के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं था। उसने 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मंगलवार को होने वाले दूसरे टी20 से पहले सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि पावरप्ले में दो विकेट पर 36 रन के स्कोर से 9.1 ओवर में तीन विकेट पर 79 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ए थोड़ा लड़खड़ाया जिसमें भारत ए की कप्तान अनुष्का शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन से 14 रन देकर दो विकेट लिए।
स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन नहीं होने के कारण मेजबान टीम आगे कोई बड़ी चुनौती पेश नहीं कर सकी। चार्ली नॉट (35 रन) और अनिका लियरॉयड (नाबाद 33 रन) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। सीरीज का निर्णायक मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा।
इसके बाद दोनों टीम 20 से 25 सितंबर तक मोहाली में तीन अनौपचारिक वनडे मैच खेलेंगी और फिर 29 सितंबर से धर्मशाला में एकमात्र अनौपचारिक टेस्ट मैच होगा। इससे पहले विक्टोरिया की 23 वर्षीय तेज गेंदबाज टेस ने परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए पावरप्ले में दो विकेट लिए। उन्होंने वृंदा दिनेश (01) और शिप्रा गिरी (17) को आउट किया जिससे भारत ए का स्कोर 4.5 ओवर में दो विकेट पर 32 रन हो गया।
इसके बाद सियाना जिंजर ने अपने पहले ही ओवर में अनुष्का (06) को आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजों में जल्दी जल्दी बदलाव करते हुए भारत ए पर दबाव बनाए रखा। शिप्रा और तेजल हसबनिस ने कुछ समय के लिए पारी को संभालने की कोशिश की।
लेकिन टेस ने कसा हुआ ओवर डाला, उन्होंने सिर्फ एक रन दिया और शिप्रा को आउट कर भारत को झटका दिया। तेजल ने अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल जारी रखते हुए डार्सी ब्राउन की गेंदों पर दो चौके लगाए लेकिन भारत ए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। पावरप्ले के तुरंत बाद तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ ने भी मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया।
उन्होंने एक ही ओवर में निकी प्रसाद (02) और श्वेता सहरावत (01) को आउट कर भारत ए का स्कोर 8.1 ओवर में छह विकेट पर 50 रन कर दिया। तेजल 15 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। लेकिन वह भी आउट हो गईं।
भारत ए ने तीन ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं मीनू मणि ने 14 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली। लेकिनडार्सी ब्राउन ने उनकी पारी समाप्त कर दी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का विकेट लेने का सिलसिला जारी रहा।
भारत ए कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और आखिरकार 19 ओवर में पूरी टीम ऑलआउट हो गई।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

