पिपरा स्टेशन के पास OHE में तकनीकी खराबी:मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल सेक्शन पर डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन

पिपरा स्टेशन के पास OHE में तकनीकी खराबी:मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल सेक्शन पर डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर शनिवार को पिपरा रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में तकनीकी खराबी आ गई। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। OHE में बिजली सप्लाई बंद होने से कई ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर रुक गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पिपरा स्टेशन के पास OHE से जुड़े उपकरण में खराबी आ गई। इससे हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इस वजह से गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चकिया और पिपरा के बीच ट्रैक पर फंस गई। वहीं, मेमू ट्रेन नंबर 63311 महवल स्टेशन पर रुकी रही। मौके पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे से 11:00 बजे तक इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह ठप रहा। ट्रेन के बीच रास्ते में अचानक रुकने से भीषण गर्मी और उमस के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। बिजली बंद होने से कोचों में पंखे और एसी भी बंद हो गए, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक किनारे छांव ढूंढते दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और OHE की खराबी को ठीक करने में लग गई। हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे डीआरएम सुरक्षा को देखते हुए इस रेलखंड से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया था। बताया गया कि समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा भी हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने तकनीकी टीम को जल्द से जल्द परिचालन सामान्य करने का निर्देश दिया। रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा खराबी ठीक होने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर शनिवार को पिपरा रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में तकनीकी खराबी आ गई। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। OHE में बिजली सप्लाई बंद होने से कई ट्रेनें अलग-अलग जगहों पर रुक गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पिपरा स्टेशन के पास OHE से जुड़े उपकरण में खराबी आ गई। इससे हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बंद हो गई। इस वजह से गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चकिया और पिपरा के बीच ट्रैक पर फंस गई। वहीं, मेमू ट्रेन नंबर 63311 महवल स्टेशन पर रुकी रही। मौके पर पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे से 11:00 बजे तक इस रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह ठप रहा। ट्रेन के बीच रास्ते में अचानक रुकने से भीषण गर्मी और उमस के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। बिजली बंद होने से कोचों में पंखे और एसी भी बंद हो गए, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक किनारे छांव ढूंढते दिखे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और OHE की खराबी को ठीक करने में लग गई। हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे डीआरएम सुरक्षा को देखते हुए इस रेलखंड से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया था। बताया गया कि समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा भी हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने तकनीकी टीम को जल्द से जल्द परिचालन सामान्य करने का निर्देश दिया। रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा खराबी ठीक होने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *