‘पाकिस्तान हाफिज़ सईद को बचा रहा है, भारत के साथ नहीं करेगा सहयोग’ – निर्मल कुमार सिंह

‘पाकिस्तान हाफिज़ सईद को बचा रहा है, भारत के साथ नहीं करेगा सहयोग’ – निर्मल कुमार सिंह

पाकिस्तान (Pakistan) स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के चीफ हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed) पर शिकंजा कसने के लिए भारत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में सरकार ने सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है और उसके पाकिस्तान में होने की पुष्टि भी की है। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जुलाई में भी सईद के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर चुकी है और अब खूंखार आतंकी के खिलाफ दूसरा गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया है। इस मामले में अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल कुमार सिंह (Nirmal Kumar Singh) ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।

भारत के साथ सहयोग नहीं करेगा पाकिस्तान

सिंह ने कहा कि भारत सईद के ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि पाकिस्तान इस मामले में भारत के साथ सहयोग करेगा। पाकिस्तान सईद को सौंपने में भारत के साथ कोई सहयोग नहीं करेगा।

सईद को बचा रहा है पाकिस्तान

सिंह ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान की तरफ से सईद को संरक्षण दिया गया है और उसे बचाया जा रहा है। सिंह का मानना है कि पाकिस्तान ने सईद को सुरक्षित जगह पर छिपाया हुआ है।

अलग-थलग पड़ गया है पाकिस्तान

सिंह ने आगे कहा कि इस मामले में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया। ऐसे में उस पर दबाव भी है। सईद के ख़िलाफ वारंट जारी करना भारत की तरफ से एक अच्छा कदम था, लेकिन इसका व्यावहारिक नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान उसे भारत को सौंपता है या नहीं और अलग-थलग पड़ने के बाद भी पाकिस्तान के ऐसा करने की संभावना बेहद ही कम है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी किया ज़िक्र

सिंह ने पिछले साल पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत ने इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें सईद तो बच निकला, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियाँ ​​आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करती रहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियाँ ​​जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और उनके सहयोगी नेटवर्क के खिलफ़ लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *