बागपत में सेवा संकल्प अभियान पर प्रभारी मंत्री की बैठक:पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होंगे अभियान, तैयारियों की समीक्षा की

बागपत में सेवा संकल्प अभियान पर प्रभारी मंत्री की बैठक:पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होंगे अभियान, तैयारियों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर शनिवार को बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई। प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने इसकी अध्यक्षता की।बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रमों की कार्ययोजना पेश की। भाजपा विधायक योगेश धामा और जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिले में 13तरह के कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे जाएंगे, रक्तदान शिविर लगेंगे और विश्वकर्मा जयंती पर टूलकिट दिए जाएंगे। शाम 7 बजे ग्रामीण और शहरी इलाकों में करीब दो लाख दीये जलाने की योजना है। विश्वकर्मा जयंती पर 200टूलकिट बांटे जाएंगे। 25 सितंबर से 7अक्टूबर तक ग्रामीण और शहरी इलाकों में 101पुस्तकालयों का उद्घाटन करने की योजना है।छह विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सुझाव और फीडबैक लिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिन का उत्सव होगा। इसमें कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं,आशा दीदियों और अच्छा काम करने वाली लाभार्थी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। 30सितंबर से विकासखंड और नगरीय निकाय स्तर पर सेवा शिविर लगेंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगजन कल्याण, रोजगार मेले, श्रमिक पंजीकरण और किसान योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। 2अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को राष्ट्र वंदना चौराहे पर एक बड़ा जनभागीदारी कार्यक्रम प्रस्तावित है।इसमें छह विकासखंडों से पैदल,साइकिल और बाइक रैलियां पहुंचेंगी। इसमें 10हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का लक्ष्य है।इस दौरान विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। साथ ही पौधारोपण, स्वच्छता,स्वास्थ्य जांच,नशामुक्ति,जल संरक्षण और श्रमदान समेत 25 सेवा गतिविधियां होंगी। 17 अक्टूबर को अभियान का समापन कार्यक्रम होगा। इसमें जनप्रतिनिधि,महिलाएं,युवा और अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल होंगे।प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर अभिनंदन प्रस्ताव, विकसित भारत-2047 का संकल्प और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम आपसी तालमेल और तय समय पर कराने के निर्देश दिए।भाजपा विधायक योगेश धामा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा आरएलडी विधायक अजय कुमार रहे मौजूद

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *