जालंधर पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर:3 राउंड गोलियां चलीं, एक गोली टांग में लगी, डोनी बल गैंग का सदस्य बताया गया

जालंधर पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर:3 राउंड गोलियां चलीं, एक गोली टांग में लगी, डोनी बल गैंग का सदस्य बताया गया

जालंधर में नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते जमशेरपुर में डेरी कॉप्लैक्स के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। आरोपी की पहचान सुखजिंदर उर्फ प्रिंस निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने सरकार कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया था। ऐसे में आरोपी से पूछताछ के बाद आज पुलिस उसे हथियार की रिकवरी करने के लिए जमशेरपुर में डेरी कॉप्लैक्स के पास लेकर आई तो आरोपी ने पुलिस को चखमा देकर वहां से भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी डोनी बल गैंग का सदस्य है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में 3 गोलियां चली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *