उदयपुर में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से बादल छाए, तापमान में बढ़ोतरी; अब तक 40 प्रतिशत कम हुई बरसात

उदयपुर में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से बादल छाए, तापमान में बढ़ोतरी; अब तक 40 प्रतिशत कम हुई बरसात

उदयपुर में शनिवार सुबह से आसमान में बादलों के डेरा बना है और सबको इंतजार है। मौसम में बदलाव के बावजूद उमस बढ़ने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज उदयपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उदयपुर में सितंबर महीने में पहली बार तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन के समय गर्मी और उमस का असर महसूस किया गया। बीते करीब एक सप्ताह से उदयपुर में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना हुआ है। आसमान में कभी कभार बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके चलते लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अब शनिवार को सुबह से बादल छाए रहने और मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किए जाने से बारिश की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, बादलों के बावजूद यदि बारिश नहीं होती है तो उमस और गर्मी का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज उदयपुर में बारिश होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *