हरगांव पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:सीतापुर​​​​​​​ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

हरगांव पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:सीतापुर​​​​​​​ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

सीतापुर के हरगांव में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा शनिवार को पहुंचीं। वह यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, रेखा वर्मा शिवम वर्मा की दादी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए हरगांव पहुंचीं। इस दौरान लहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। रेखा वर्मा के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ उनका कार्यकर्ताओं से संवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। रेखा वर्मा के इस दौरे से हरगांव और आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज दिखाई दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *