छिंदवाड़ा की सोनपुर मल्टी में कई वाहनों से चोरी:साउंड सिस्टम-बैटरियां गायब; संदिग्ध को हिरासत में लिया

छिंदवाड़ा की सोनपुर मल्टी में कई वाहनों से चोरी:साउंड सिस्टम-बैटरियां गायब; संदिग्ध को हिरासत में लिया

छिंदवाड़ा के सोनपुर क्षेत्र स्थित सोनपुर मल्टी में बीती रात चोरों ने कई वाहनों को निशाना बनाया। सुबह रहवासी घरों से बाहर निकले तो कई कारों से साउंड सिस्टम और बैटरियां गायब मिलीं। एक साथ कई वाहनों में चोरी का पता चलने से मल्टी में हड़कंप मच गया। रहवासी अपने-अपने वाहनों की जांच करने लगे। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे में मल्टी में खड़े वाहनों से सामान निकाला। कुछ कारों से साउंड सिस्टम और बैटरियां चोरी की गईं। इसके अलावा एक ऑटो और चाबी बनाने वाली मशीन भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है। चोरी का पता चलने के बाद रहवासियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की और वारदात के कुछ घंटे के भीतर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रही है। इनके जरिए रात के समय संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। थाना निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि मामले में संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। चोरी गया सामान बरामद करने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चोरों ने कुल कितने वाहनों को निशाना बनाया और चोरी गए सामान की कुल कीमत कितनी है। वाहन मालिकों की शिकायतों के बाद चोरी की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस शिकायतों और जांच के आधार पर वाहनों की संख्या और नुकसान का आकलन करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *