भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को ‘लंगड़ा’ कहने वाले रीलबाज हाजी सलमान को आज गाजियाबाद कोर्ट में तलब किया गया। जिसे कड़ी सुरक्षा में जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने सलमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सलमान पर 3 दिन पहले एक महिला ने अपनी 11 साल की बेटी से रेप के आरोप लगाए थे। विरोध करने पर लड़की के मां के साथ भी सलमान और उसके दोस्त ने मारपीट की थी। अब सलमान की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 4 दिन पहले गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान को राजस्थान से चितौड़गढ़ से अरेस्ट किया था। 8 सितंबर को राजस्थान से हुई गिरफ्तारी सलमान को 8 सितंबर को एक युवक से मारपीट के मामले में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार (8 सितंबर) देर शाम उसे गाजियाबाद जेल भेज दिया गया। मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप- लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया महिला ने 8 सितंबर की रात को लोनी में केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया- 3 सितंबर की रात वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ गुरुद्वारे से लौट रही थी। इसी दौरान सलमान और उसका दोस्त तसलीम सफेद गाड़ी से आए। उन्होंने रोककर हम दोनों को घर छोड़ने की बात कही। लिफ्ट देने के बहाने मुझे और बेटी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में सलमान ने मेरी बेटी के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर हमारे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ने मुझे और बेटी को धमकी भी दी। फिर गाड़ी से उतारकर भाग गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह घटना के बाद डर गई थी। सोमवार को सोशल मीडिया पर सलमान के बारे में पता चलने पर उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। सलमान के सोशल मीडिया पर 1.1 मिलियन फॉलोअर हाजी सलमान लोनी के गौरी पट्टी का रहने वाला करीब 30 साल का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वह रील बनाता है और उसके सोशल मीडिया पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 2 सितंबर को लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सुमित सूद पर हमले का मामला सामने आया था। इस मामले में सलमान और उसके परिवार के लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और लूटपाट करने के आरोप लगाए गए थे। रील में कहा था- अकेले मिले तो टांगे तोड़ दूंगा सलमान ने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें सलमान ने कहा था- एक लंगड़े ने हमारी लोनी का बुरा हाल कर दिया है। वह हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं जानता। सुन लंगड़े, प्रशासन-शासन को हटा दे। उसके बाद तेरी दूसरी टांग भी तोड़ दूंगा। तू सिर्फ झूठे मुकदमे लगवा सकता है, लेकिन तेरे बस की कुछ नहीं है। हमारे बड़ों के खिलाफ नारे दिए हैं, अपना टाइम याद कर ले। तू हमें आतंकवादी बता रहा है? हिंदुस्तान के अंदर हम तेरे से पहले आए थे। मैंने तेरा टाइम देखा है। पहले अपना घर देख और अब देख। लोगों को लूट-लूटकर पैसा इकट्ठा किया और लोगों की जमीनों पर कब्जा किया। हमारे पास दादा-परदादा की जमीन-जायदाद है। कोई फ्रॉडबाजी की नहीं। नाजिया ने सलमान को कहा था कठमुल्ला सलमान की गिरफ्तारी से पहले भाजपा नेता नाजिया इलाही खान ने एक वीडियो जारी कर सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। नाजिया इलाही खान ने कहा था- लोनी में एक गुंडा, मवाली, मदरसा छाप और गटर छाप पाजी सलमान रहता है। उसने हाल ही में लोनी के सम्मानित विधायक नंदकिशोर गुर्जर को ‘लंगड़ा’ कहा था। मुझे लगता है, सलमान भूल गया है कि बचपन में ही इसके मां-बाप ने इसे कठमुल्ला बना दिया था। किसी पर अभद्र टिप्पणी करने से पहले अपनी पैंट में झांक लेना चाहिए कि यह खुद क्या है? यह बहुत बड़े रेडिकली माइंडसेट का व्यक्ति है, जो लोनी को बदनाम करने की साजिश में लगा है। इसका लिंक पाकिस्तान से भी है। यह इस्लामिक बातें करता है। इसके ऊपर UAPA के चार्ज लगाकर इसकी जांच करनी चाहिए। इसका सोशल मीडिया भरा पड़ा है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर इसके बारे में जांच कराएं, जिससे पूरी जानकारी सामने आ सके।

