सीकर में गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू:आज दुग्धाभिषेक किया, कल 1008 लड्डुओं का भोग लगेगा; 14 सितंबर को मुख्य मेला और महाआरती

सीकर में गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू:आज दुग्धाभिषेक किया, कल 1008 लड्डुओं का भोग लगेगा; 14 सितंबर को मुख्य मेला और महाआरती

सीकर शहर में फतेहपुर गेट स्थित सिद्धपीठ श्रीविजय गणेश मंदिर में आज से 4 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव हो गया है। पहले दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक हुआ। गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को स्पेशल लाइटिंग, फूलमालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। महंत सीताराम पुजारी ने बताया कि विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आज दोपहर सवा 12 बजे भगवान गणेश का 108 किलो दूध से दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद भगवान गणेश को नई पोशाक पहनाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। 12 सितंबर को भगवान गणेश के 1008 नामों का जाप कर दोपहर सवा 11 बजे 1008 लड्डुओं का भोग लगेगा। 13 सितंबर को सिंजारा मनाया जाएगा और शाम सवा 5 बजे भगवान गणेश को मेहंदी लगाकर मेहंदी भक्तों बांटी जाएगी, इसके बाद शाम 7 बजे 56 भोग लगाकर विशेष आरती की जाएगी। महोत्सव का मुख्य मेला 14 सितंबर को होगा। दोपहर 12 बजे भगवान गणेश के जन्मोत्सव की महाआरती होगी। शाम 4 बजे मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। 14 सितंबर की रात भव्य जागरण होगा। इसमें शेखावाटी क्षेत्र के प्रमुख संत-महात्मा मौजूद रहेंगे। गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और मंदिर की सजावट की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *