चंडीगढ़ में बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:दोस्त की हालत नाजुक; दोनों बिना हेलमेट के ही घूमने निकले थे

चंडीगढ़ में बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत:दोस्त की हालत नाजुक; दोनों बिना हेलमेट के ही घूमने निकले थे

चंडीगढ़ के मलोया में शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों युवक ढाई लाख की टीवीएस अपाचे बाइक पर घूमने निकले थे। हादसा चार मंजिला मकानों वाले इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि मोड़ पर बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण युवक उसे संभाल नहीं पाया और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। मृतक की पहचान सरवन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 18 साल से अधिक बताई जा रही है। वह मलोया के चार मंजिला मकानों में रहता था। घायल युवक की पहचान अरमान (18) के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… टीवीएस अपाचे पर घूमने निकले थे दोनों
थाना मलोया पुलिस के मुताबिक, सरवन और उसका दोस्त अरमान शुक्रवार दोपहर को बाइक पर घूमने निकले थे। बाइक सरवन चला रहा था, जबकि अरमान पीछे बैठा था। दोनों मलोया के चार मंजिला मकानों वाले इलाके में पहुंचे। मोड़ पर बाइक नहीं संभाल पाया सरवन
बताया जा रहा है कि इलाके में पहुंचने के दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आगे सड़क पर मोड़ आया तो सरवन ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका। बाइक मोड़ पर मुड़ने के बजाय सीधे आगे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे गिरे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। गिरने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सरवन की मौत
सेक्टर-16 अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। सरवन की हालत ज्यादा गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलोया थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सरवन 10वीं पास था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *