Women’s Asia Cup 2026 Final में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत, श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है चिरप्रतिद्वंद्वी का पलड़ा

Women’s Asia Cup 2026 Final में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत, श्रीलंका के खिलाफ भारी रहा है चिरप्रतिद्वंद्वी का पलड़ा

SLW vs PAKW Semi Final 2: विमेंस एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले एक नजर इन दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर डालते हैं। 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women Semi Final 2: विमेंस एशिया कप 2026 में आज शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्‍तान के बीच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में भारत से होगा। श्रीलंका बनाम पाकिस्‍तान के टी20 इंटरनेशनल में हेड-टू-हेड आंकड़े देखें तो उस हिसाब से एक-बार फिर खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्‍तान के बीच हो सकता है।

पाकिस्‍तान बनाम श्रीलंका टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम का आमना-सामना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे अब तक 24 बार हुआ है। इनमें से 12 मुकाबले पाकिस्‍तान ने जीते हैं, तो श्रीलंका ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। इस तरह अभी तक पाकिस्‍तान का पलड़ा थोड़ी भारी नजर आ रहा है। इन दोनों के बीच आखिरी मैच पिछले महीने ही दांबुला में खेला गया था, जिसमें पाकिस्‍तान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला T20 मैचों के नतीजे

तारीख विजेता जीत का अंतर मैदान
4 अगस्त 2026 पाकिस्तान 4 विकेट दांबुला
2 अगस्त 2026 श्रीलंका 6 विकेट दांबुला
31 जुलाई 2026 श्रीलंका 6 विकेट दांबुला
3 अक्टूबर 2024 पाकिस्तान 31 रन शारजाह
26 जुलाई 2024 श्रीलंका 3 विकेट दांबुला
24 सितंबर 2023 श्रीलंका 6 विकेट हांगझोउ
13 अक्टूबर 2022 श्रीलंका 1 रन सिलहट
11 अक्टूबर 2022 पाकिस्तान 5 विकेट सिलहट
28 मई 2022 पाकिस्तान 4 विकेट कराची
26 मई 2022 पाकिस्तान 7 विकेट कराची
24 मई 2022 पाकिस्तान 6 विकेट कराची
6 जून 2018 पाकिस्तान 23 रन कुआलालंपुर
31 मार्च 2018 पाकिस्तान 38 रन कोलंबो (SSC)
30 मार्च 2018 श्रीलंका 7 विकेट कोलंबो (NCC)
28 मार्च 2018 श्रीलंका 1 विकेट कोलंबो (SSC)
27 नवंबर 2016 पाकिस्तान 8 विकेट बैंकॉक
17 जनवरी 2015 श्रीलंका 5 विकेट शारजाह
16 जनवरी 2015 पाकिस्तान 55 रन शारजाह
15 जनवरी 2015 श्रीलंका 8 रन शारजाह
3 अप्रैल 2014 पाकिस्तान 14 रन सिलहट
31 जुलाई–1 अगस्त 2013 मैच बेनतीजा डबलिन
14 अक्टूबर 2010 श्रीलंका 8 विकेट पोटचेफस्ट्रूम
6 मई 2010 श्रीलंका 1 रन बैसेटेरे
12 जून 2009 श्रीलंका 4 विकेट टॉनटन

पाकिस्तान महिला टीम

मुनीबा अली (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), आयमान फातिमा, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

श्रीलंका महिला टीम

इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुडी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हसिनी परेरा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *