Ishan Kishan Prediction on Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में ईशान किशन ने कहा कि वह भविष्य में और भी खतरनाक खिलाड़ी बनेंगे। जानिए उन्होंने युवा क्रिकेटर को लेकर क्या कहा।
Ishan Kishan on Vaibhav Suryavanshi: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 2026-27 दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह तीसरी बार है जब ईस्ट जोन ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती है। ईस्ट जोन की खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने युवा बल्लेबाज को भविष्य का खतरनाक खिलाड़ी बताया।
वैभव सूर्यवंशी पर ईशान किशन ने क्या की भविष्यवाणी?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी वीडियो में ईशान किशन वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वैभव इज द वन। उन्होंने अपना काम बहुत अच्छे से किया है। मैं बहुत खुश हूं।’ इसके बाद दोनों ठहाके लगाने लगते हैं।
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन से पूछा कि जब वे मैदान से बाहर जा रहे थे, तब रिव्यू कौन ले रहा था? इस पर ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी हिमसेल्फ… फ्यूचर कैप्टन, मे बी। लेट्स सी हाउ इट गोज। लेकिन उसे टीम में देखकर अच्छा लगा, क्योंकि वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है।’
ईशान ने आगे वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का है और सभी का ख्याल रखता है। फिर चाहे वह जूनियर खिलाड़ी हो या सीनियर। इस पर दोनों मुस्कुराने लगते हैं। तभी ईशान मजाक में कहते हैं, ‘जूनियर खिलाड़ी तो तू ही हुआ… सॉरी-सॉरी।’
इसके बाद ईशान किशन ने कहा, ‘यही इसकी खासियत है, जिसकी वजह से हम इसे पसंद करते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह आज की तुलना में भविष्य में और भी खतरनाक खिलाड़ी बनेगा।’ ईशान की इस बात को वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी के तौर पर देखा जा रहा है।
दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन के नाम रिकॉर्ड
दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 270 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाए। इस तरह उन्होंने एक मैच में कुल 350 रन बनाए। इसके साथ ही ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Sports – Patrika | CMS




– By