जदयू के नाम में जुड़ेगा ‘नीतीश’, श्रवण कुमार का समर्थन:विजेंद्र यादव बोले-प्रस्ताव आने पर पार्टी लेगी फैसला; बख्तियारपुर का नाम बदलने पर भी जताई सहमति

जदयू के नाम में जुड़ेगा ‘नीतीश’, श्रवण कुमार का समर्थन:विजेंद्र यादव बोले-प्रस्ताव आने पर पार्टी लेगी फैसला; बख्तियारपुर का नाम बदलने पर भी जताई सहमति

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के पार्टी के नाम से ‘यूनाइटेड’ हटाकर ‘जनता दल नीतीश’ किए जाने के बयान पर पार्टी के भीतर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने संजय झा के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं और यह उनकी पार्टी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि संजय झा की अपनी इच्छा है। इच्छा अच्छी है, लेकिन जब पार्टी के सामने प्रस्ताव आएगा तो पार्टी ही इस पर फैसला करेगी। प्रस्ताव आया तो सर्वसम्मति से पास होगा- श्रवण कुमार मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कहना सही है। जब नीतीश कुमार जी के नाम पर पार्टी चल रही है और वो हम सभी के सर्वमान्य नेता हैं। सभी लोग नीतीश कुमार जी के चलते ही इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। निश्चित रूप से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास करने योग्य है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार ने पार्टी को स्थापित किया है और पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। जितना जल्दी हो इस प्रस्ताव को लाकर पास भी कर देना चाहिए।’ वहीं, डिप्टी सीएम और जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने इस मुद्दे पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि प्रस्ताव आएगा तो पार्टी फैसला करेगी। बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर समर्थन बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ किए जाने की मांग पर श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। इससे पहले भी सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की ओर से बख्तियारपुर का नाम नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने की मांग सामने आ चुकी है। इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं। रामविलास, लालू और नीतीश के नाम पर जगह और प्रतिमा पर सरकार करेगी समीक्षा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से रामविलास पासवान, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के नाम पर जगहों का नाम रखने और उनकी प्रतिमाएं लगाए जाने की मांग पर श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अगर प्रस्ताव आता है तो उसकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद ही सरकार इस पर निर्णय लेगी। वहीं, विजेंद्र यादव ने इस सवाल पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देने से खुद को अलग रखा। IRCTC मामले में आरोप तय होने पर बोले- न्यायालय फैसला करेगा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ IRCTC मामले में आरोप तय किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा, ‘यह न्यायालय का मामला है। न्यायालय पूरे मामले को देख रहा है और न्यायालय जो फैसला करेगा, उसे सभी को मानना पड़ेगा।’ ‘खजाना खाली है’ कहने वाले बताएं खजाना कहां गया? – विजेंद्र यादव वहीं, विजेंद्र यादव ने इस मामले में लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा, ‘जो लोग कहते थे कि खजाना खाली है, उनसे पूछा जाना चाहिए कि खजाना कहां गया। इन्हीं लोगों ने भ्रष्टाचार किया है और आज उनके खिलाफ आरोप तय हुए हैं। ’ उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने भ्रष्टाचार किया है और आज उनके खिलाफ आरोप तय हुए हैं। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के पार्टी के नाम से ‘यूनाइटेड’ हटाकर ‘जनता दल नीतीश’ किए जाने के बयान पर पार्टी के भीतर अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने संजय झा के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं और यह उनकी पार्टी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि संजय झा की अपनी इच्छा है। इच्छा अच्छी है, लेकिन जब पार्टी के सामने प्रस्ताव आएगा तो पार्टी ही इस पर फैसला करेगी। प्रस्ताव आया तो सर्वसम्मति से पास होगा- श्रवण कुमार मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का कहना सही है। जब नीतीश कुमार जी के नाम पर पार्टी चल रही है और वो हम सभी के सर्वमान्य नेता हैं। सभी लोग नीतीश कुमार जी के चलते ही इस पार्टी से जुड़े हुए हैं। निश्चित रूप से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास करने योग्य है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार ने पार्टी को स्थापित किया है और पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। जितना जल्दी हो इस प्रस्ताव को लाकर पास भी कर देना चाहिए।’ वहीं, डिप्टी सीएम और जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने इस मुद्दे पर स्पष्ट तौर पर कहा है कि यदि प्रस्ताव आएगा तो पार्टी फैसला करेगी। बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर समर्थन बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ किए जाने की मांग पर श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। इससे पहले भी सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं की ओर से बख्तियारपुर का नाम नीतीश कुमार के नाम पर किए जाने की मांग सामने आ चुकी है। इस मुद्दे पर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल भी उठाए जा रहे हैं। रामविलास, लालू और नीतीश के नाम पर जगह और प्रतिमा पर सरकार करेगी समीक्षा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से रामविलास पासवान, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के नाम पर जगहों का नाम रखने और उनकी प्रतिमाएं लगाए जाने की मांग पर श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अगर प्रस्ताव आता है तो उसकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद ही सरकार इस पर निर्णय लेगी। वहीं, विजेंद्र यादव ने इस सवाल पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देने से खुद को अलग रखा। IRCTC मामले में आरोप तय होने पर बोले- न्यायालय फैसला करेगा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ IRCTC मामले में आरोप तय किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा, ‘यह न्यायालय का मामला है। न्यायालय पूरे मामले को देख रहा है और न्यायालय जो फैसला करेगा, उसे सभी को मानना पड़ेगा।’ ‘खजाना खाली है’ कहने वाले बताएं खजाना कहां गया? – विजेंद्र यादव वहीं, विजेंद्र यादव ने इस मामले में लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा, ‘जो लोग कहते थे कि खजाना खाली है, उनसे पूछा जाना चाहिए कि खजाना कहां गया। इन्हीं लोगों ने भ्रष्टाचार किया है और आज उनके खिलाफ आरोप तय हुए हैं। ’ उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने भ्रष्टाचार किया है और आज उनके खिलाफ आरोप तय हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *