बांका में दीवार गिरने से जवान की मां की मौत:मिट्टी-ईंट की पुरानी दीवार भरभराकर गिरी, 3 बकरियां भी दबीं

बांका में दीवार गिरने से जवान की मां की मौत:मिट्टी-ईंट की पुरानी दीवार भरभराकर गिरी, 3 बकरियां भी दबीं

बांका में गुरुवार की शाम एक मिट्टी-ईंट की पुरानी दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना शहर के करहरिया मोहल्ले की है। मृतक की पहचान करहरिया निवासी छंगुरी यादव की पत्नी चंदा देवी (40) के रूप में हुई है। चंदा देवी गुरुवार शाम अपने घर के पास बकरियों को हटा रही थीं। तभी अचानक एक पुरानी मिट्टी-ईंट की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। वह दीवार के मलबे में दब गईं। इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौत हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तेजी से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत एक गाड़ी से बांका सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चंदा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। सेना में जवान है महिला का बेटा परिजन एंबुलेंस से चंदा देवी को लेकर भागलपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में विजयनगर चौक के पास उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट आए। मौत की खबर से परिवार सदमे में है। मृतका का एक बेटा सेना में जवान है और फिलहाल पंजाब में तैनात है। मां की मौत की खबर मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बांका टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है। बारिश के कारण कमजोर हो गई थी दीवार मृतका के पति छंगुरी यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार गिरने से उनकी पत्नी और तीन बकरियों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है। बांका में गुरुवार की शाम एक मिट्टी-ईंट की पुरानी दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना शहर के करहरिया मोहल्ले की है। मृतक की पहचान करहरिया निवासी छंगुरी यादव की पत्नी चंदा देवी (40) के रूप में हुई है। चंदा देवी गुरुवार शाम अपने घर के पास बकरियों को हटा रही थीं। तभी अचानक एक पुरानी मिट्टी-ईंट की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। वह दीवार के मलबे में दब गईं। इस हादसे में तीन बकरियों की भी मौत हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तेजी से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत एक गाड़ी से बांका सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चंदा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। सेना में जवान है महिला का बेटा परिजन एंबुलेंस से चंदा देवी को लेकर भागलपुर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में विजयनगर चौक के पास उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट आए। मौत की खबर से परिवार सदमे में है। मृतका का एक बेटा सेना में जवान है और फिलहाल पंजाब में तैनात है। मां की मौत की खबर मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बांका टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है। बारिश के कारण कमजोर हो गई थी दीवार मृतका के पति छंगुरी यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार गिरने से उनकी पत्नी और तीन बकरियों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *