बेगूसराय में पति से फोन पर बात के बाद आत्महत्या:महिला ने कमरा बंद कर लगाई फांसी, सुसाइड से पहले तीनों बच्चों को रूम से बाहर किया

बेगूसराय में पति से फोन पर बात के बाद आत्महत्या:महिला ने कमरा बंद कर लगाई फांसी, सुसाइड से पहले तीनों बच्चों को रूम से बाहर किया

बेगूसराय में गुरुवार को पति से मोबाइल पर बातचीत के बाद एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सांख गांव मुबारकपुर टोला की है। मृतका की पहचान विनोद महतो की पत्नी रवीना देवी (30) के रूप में हुई है। महिला की फंदे से लटकी लाश मिलने की सूचना के बाद पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई कर रही है। दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर हुई नोकझोंक मृतका रवीना देवी का पति विनोद महतो परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर में पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बातचीत हुई थी। फोन पर हुई बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, फोन कटने के बाद से ही रवीना देवी काफी गुमसुम और मानसिक दबाव में दिख रही थीं। परिजन को अंदाजा भी नहीं था कि फोन पर हुई ये बात इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि सुसाइड से पहले महिला ने तीनों बच्चों के कमरे से बाहर कर दिया। बच्चों को थोड़ी देर बाद जब भूख लगी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बच्चों को दरवाजा खटखटाता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से रवीना ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वेंटिलेशन से अंदर झांककर देखा तो रवीना फंदे से लटकी दिखी। इसके बाद आसपास को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मुफस्सिल थाना भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतारा और मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति फिलहाल घटना के असली कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि प्राथमिक स्तर पर फोन पर हुई बातचीत से उपजे तनाव को वजह माना जा रहा है। लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पति को घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीण हैरान हैं कि महज एक फोन कॉल के बाद ऐसा खौफनाक फैसला कैसे लिया जा सकता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय में गुरुवार को पति से मोबाइल पर बातचीत के बाद एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सांख गांव मुबारकपुर टोला की है। मृतका की पहचान विनोद महतो की पत्नी रवीना देवी (30) के रूप में हुई है। महिला की फंदे से लटकी लाश मिलने की सूचना के बाद पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। देर शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई कर रही है। दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर हुई नोकझोंक मृतका रवीना देवी का पति विनोद महतो परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर में पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर बातचीत हुई थी। फोन पर हुई बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, फोन कटने के बाद से ही रवीना देवी काफी गुमसुम और मानसिक दबाव में दिख रही थीं। परिजन को अंदाजा भी नहीं था कि फोन पर हुई ये बात इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि सुसाइड से पहले महिला ने तीनों बच्चों के कमरे से बाहर कर दिया। बच्चों को थोड़ी देर बाद जब भूख लगी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। बच्चों को दरवाजा खटखटाता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से रवीना ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने वेंटिलेशन से अंदर झांककर देखा तो रवीना फंदे से लटकी दिखी। इसके बाद आसपास को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मुफस्सिल थाना भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतारा और मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति फिलहाल घटना के असली कारणों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि प्राथमिक स्तर पर फोन पर हुई बातचीत से उपजे तनाव को वजह माना जा रहा है। लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के परिजनों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पति को घटना की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीण हैरान हैं कि महज एक फोन कॉल के बाद ऐसा खौफनाक फैसला कैसे लिया जा सकता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *