भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के एसडीओ ऑफिस पास बन रहे एक सरकारी बिल्डिंग के पास खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। गड्ढे के पास से गुजरने के दौरान नाबालिग का पैर फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मृत नाबालिग की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर भागलपुर मोहल्ला वार्ड नंबर-23 के रहने वाले मोहम्मद इमरान खान के 10 साल के बेटे मोहम्मद इशान खान के रूप में हुई है। इधर, पीरो नगर वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद मो. मेराज खान ने बताया कि एसडीओ ऑफिस के पास सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से गड्ढा खोदा गया था। इसे खुला छोड़ दिया गया था। गड्ढे के आसपास न किसी तरह की चेतावनी बोर्ड लगी थी, न उसे घेरा गया था। उन्होंने बताया कि गड्ढा 10 फीट से ज्यादा गहरा है। गुरुवार की शाम बच्चा खेलते हुए एसडीओ ऑफिस के पास बन रही सरकारी बिल्डिंग की ओर गया था। करीब दो घंटे बाद घटना की हुई जानकारी मृत नाबालिग के परिजन ने बताया कि जब काफी देर तक इशान घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बन रही सरकारी बिल्डिंग के पास गड्ढे में उसकी लाश उतराती हुई दिखी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इशान के शव को बाहर निकाला गया। वार्ड पार्षद मो. मेराज खान ने बताया कि घटना की तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। मेराज खान ने नाबालिग की मौत के लिए सरकारी बिल्डिंग के लिए काम करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदार बताया है। मृतक इशान अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां शाहिस्ता खातून और एक भाई ईमान खान, एक बहन आयत है। भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के एसडीओ ऑफिस पास बन रहे एक सरकारी बिल्डिंग के पास खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। गड्ढे के पास से गुजरने के दौरान नाबालिग का पैर फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। मृत नाबालिग की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर भागलपुर मोहल्ला वार्ड नंबर-23 के रहने वाले मोहम्मद इमरान खान के 10 साल के बेटे मोहम्मद इशान खान के रूप में हुई है। इधर, पीरो नगर वार्ड नंबर 22 के वार्ड पार्षद मो. मेराज खान ने बताया कि एसडीओ ऑफिस के पास सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से गड्ढा खोदा गया था। इसे खुला छोड़ दिया गया था। गड्ढे के आसपास न किसी तरह की चेतावनी बोर्ड लगी थी, न उसे घेरा गया था। उन्होंने बताया कि गड्ढा 10 फीट से ज्यादा गहरा है। गुरुवार की शाम बच्चा खेलते हुए एसडीओ ऑफिस के पास बन रही सरकारी बिल्डिंग की ओर गया था। करीब दो घंटे बाद घटना की हुई जानकारी मृत नाबालिग के परिजन ने बताया कि जब काफी देर तक इशान घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बन रही सरकारी बिल्डिंग के पास गड्ढे में उसकी लाश उतराती हुई दिखी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इशान के शव को बाहर निकाला गया। वार्ड पार्षद मो. मेराज खान ने बताया कि घटना की तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। मेराज खान ने नाबालिग की मौत के लिए सरकारी बिल्डिंग के लिए काम करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदार बताया है। मृतक इशान अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां शाहिस्ता खातून और एक भाई ईमान खान, एक बहन आयत है।

