कुरकुरे दिलाने के बहाने 9 साल की बच्ची का अपहरण:ट्रेन से दिल्ली जा रहा था परिवार, प्रयागराज स्टेशन पर हुई घटना; जीआरपी CCTV खंगाल रही

कुरकुरे दिलाने के बहाने 9 साल की बच्ची का अपहरण:ट्रेन से दिल्ली जा रहा था परिवार, प्रयागराज स्टेशन पर हुई घटना; जीआरपी CCTV खंगाल रही

मिर्जापुर से दिल्ली जा रहे एक परिवार की 9 साल की बच्ची प्रयागराज रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। आरोप है कि एक अजनबी व्यक्ति बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर वापस नहीं लौटा। बच्ची की मां आशा देवी की तहरीर पर जीआरपी प्रयागराज ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर स्टेशन पर हुई थी अजनबी से मुलाकात घटना 8 सितंबर 2026 की है। संतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा देवी अपनी 9 साल की बेटी और मुंहबोले भाई अनुज के साथ दिल्ली जा रही थीं। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उनकी मुलाकात एक अजनबी व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने खुद को दिल्ली जाने वाला बताया। एक ही दिशा में यात्रा होने के कारण परिवार उससे बातचीत करने लगा। मां के मुताबिक, उस व्यक्ति ने परिवार के साथ ही टिकट लिया। ट्रेन में परिवार के साथ बैठकर करता रहा बातचीत शाम करीब 6 बजे सभी लोग ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। सफर के दौरान वह व्यक्ति परिवार के साथ सामान्य यात्री की तरह बातचीत करता रहा। इस वजह से परिवार को उस पर किसी तरह का शक नहीं हुआ। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शाम करीब 7:30 बजे उस व्यक्ति ने बच्ची से कहा कि वह उसे कुरकुरे दिलाकर लाता है। मां को लगा कि वह कुछ खाने का सामान दिलाकर थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, इसलिए उन्होंने बच्ची को उसके साथ जाने दिया। कुछ मिनट बाद दोनों नहीं लौटे काफी देर तक बच्ची और वह व्यक्ति वापस नहीं आए तो परिवार ने प्लेटफॉर्म और आसपास की दुकानों में तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद परिजन जीआरपी प्रयागराज पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। CCTV फुटेज से संदिग्ध की तलाश घटना रेलवे स्टेशन पर होने के कारण पुलिस ने वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्ध तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बच्ची की सकुशल बरामदगी और संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *