बाड़मेर की चौहटन नगरपालिका के 20 वार्डों में चुनाव कल:8 पांइट पर 20 बूथ बनाए, 6 क्रिटिकल वार्ड; मतदान दल पहुंचा पोलिंग स्टेशन

बाड़मेर की चौहटन नगरपालिका के 20 वार्डों में चुनाव कल:8 पांइट पर 20 बूथ बनाए, 6 क्रिटिकल वार्ड; मतदान दल पहुंचा पोलिंग स्टेशन

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बाड़मेर जिले की चौहटन नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए मतदान कल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होंगे। 20 वार्डों में 8 पांइट पर 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 9 हजार 688 वोटर चौहटन शहर की सरकार को चुनेंगे। इससे पहले गुरुवार को पीजी कॉलेज से मतदान दल ईवीएम के साथ पहुंचे गए। वहीं पुलिस ने चौहटन शहर के मुख्य सर्किल व मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी बोले- 6 बूथ क्रिटिकल एएसपी ने बताया- चौहटन नगर पालिका के 8 लोकेशन पर 20 बूथ बनाए गए है। सभी बूथों पर पुलिस की जाब्ता तैनात किया गया। 6 बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील रखे गए है। इसमें एक्स्ट्रा जाब्ता तैनात किया गया है। प्रत्येक बूथ पर दो-दो कांस्टेबल लगाए गए हैं। पूरे शहर में चार मोबाइल पार्टियां लगाई गई हैं। वो हर बूथ को कवर करेंगी। दो सुपरवाइजर अधिकारी डीएसपी लेवल के लगाए गए हैं। 20 वार्डो में 9 हजार 688 वोटर बाड़मेर जिले की चौहटन नगर पालिका क्षेत्र के 20 वार्डाें में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान 9 हजार 688 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय से गुरूवार को मतदान दलों की रवानगी हुई। चौहटन नगर पालिका क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान के लिए 20 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। चौहटन नगरपालिका में कुल 9688 मतदाता है। इनमें 5008 पुरुष एवं 4679 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *