गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को 25 साल का सिपाही सूरज कुमार ऑटो से गिरकर घायल हो गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। सिपाही के ऑटो से गिरने की सीसी टीवी भी सामने आई है। जहां सिपाही ऑटो से बीच सड़क पर गिरता है, उसके बाद अन्य वाहन टक्कर मार देता है। जहां आधी मिनट तक सिपाही सड़क पर ही पड़ा रहा। लोनी थाने में पहली पोस्टिंग मिली आगरा निवासी सूरज कुमार (25) 2025 बैच के सिपाही थे। गाजियाबाद पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के बाद लोनी थाने में उनकी यह पहली पोस्टिंग थी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:30 बजे सिपाही सूरज किसी सरकारी काम से लोनी थाना ऑटो में बैठकर जा रहे थे। बंथला चिरोड़ी मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही बुरी तरह घायल हो गए। हादसा करने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को कौशांबी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सिपाही सूरज को मृत घोषित कर दिया। सीसी टीवी फुटेज सामने आई एसीपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है। जहां आरोपी की पहचान कर ली गई है। वहीं हादसे की सीसी टीवी फुटेज भी सामने आई है।

