उद्योग नगर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी:शुक्रवार को 7 घंटे कई इलाकों में नहीं रहेगी लाइट

उद्योग नगर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी:शुक्रवार को 7 घंटे कई इलाकों में नहीं रहेगी लाइट

बुरहानपुर के 33-11 केवी उद्योग नगर उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए की जाएगी। इसके चलते शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। करीब 7 घंटे तक शहर के औद्योगिक और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। पांच फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद काम के दौरान 11 केवी हमीदपुरा फर्स्ट, 11 केवी एक्सप्रेस, 11 केवी मोमिनपुरा, 11 केवी कालाबाग और 11 केवी महिंद्रा फीडर बंद रहेंगे। इससे इन फीडरों से जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उद्योगों में भी प्रभावित होगी बिजली गार्डिय व लखोटिया टेक्सटाइल्स, जमालपुरा, बाजा फैक्ट्री, अंजनी प्रोसेस, सुपर साइजिंग, सलामत नगर, उपासना टेक्सटाइल्स, डीएल-16 डीपी, लक्षमण सोनजी, बीटी प्रोसेस, नीलकमल प्रोसेस, बुरहानपुर क्लॉथ वर्ल्ड, राजेश इंडस्ट्रीज, कैलाशपति टेक्सटाइल्स, महिंद्रा साइजिंग और हनुमान उद्योग में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा समस्त उद्योग नगर स्थित एलटी औद्योगिक उपभोक्ता, तिब्बिया कॉलेज क्षेत्र, कमल प्रोसेस, गीता प्रोसेस, कालाबाग, सेंट टेरेसा स्कूल और आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों में भी बिजली पर असर पोद्दार वाली डीपी, रोशन साइजिंग, गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा, टेड़ी ईमली, स्व. ठाकुर शिवकुमार सिंह का निवास क्षेत्र और आसपास, बड़ी मजार क्षेत्र और लोहार मंडी सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जरूरत के अनुसार समय में बदलाव संभव बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास रहेगा। काम की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रखने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *