बर्थ-डे सेलिब्रेट करने के लिए युवक ने किया फायरिंग:बीच सड़क पर काटा केक, फेसबुक स्टेटस पर पिस्टल के साथ डाला वीडियो

बर्थ-डे सेलिब्रेट करने के लिए युवक ने किया फायरिंग:बीच सड़क पर काटा केक, फेसबुक स्टेटस पर पिस्टल के साथ डाला वीडियो

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव में जन्मदिन मनाने के दौरान बीच सड़क पर पिस्टल से फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवकों ने सड़क पर कई केक काटे और फिर पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की। उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक स्टेटस पर भी पोस्ट किया था। बघारी गांव के रामेश्वर चौधरी के बेटे सोनू कुमार का जन्मदिन मंगलवार, 8 सितंबर को था। बताया गया कि जन्मदिन के मौके पर सोनू अपने दोस्तों के साथ बघारी गांव के पास डंगराहा पुल पर पहुंचा। वहां एक कार पर कई केक रखकर सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मनाया गया। पिस्टल निकालकर फायरिंग करता दिखा युवक केक काटने और जश्न मनाने के बाद वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल निकालकर फायरिंग करता दिख रहा है। इसके बाद उसका एक और साथी भी हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहा है। फायरिंग के दौरान आसपास लोग और वाहन भी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर ध्यान दिया है। सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस वीडियो की जांच के साथ फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान और हथियार के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है। सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव में जन्मदिन मनाने के दौरान बीच सड़क पर पिस्टल से फायरिंग का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवकों ने सड़क पर कई केक काटे और फिर पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग की। उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक स्टेटस पर भी पोस्ट किया था। बघारी गांव के रामेश्वर चौधरी के बेटे सोनू कुमार का जन्मदिन मंगलवार, 8 सितंबर को था। बताया गया कि जन्मदिन के मौके पर सोनू अपने दोस्तों के साथ बघारी गांव के पास डंगराहा पुल पर पहुंचा। वहां एक कार पर कई केक रखकर सड़क पर ही जन्मदिन का जश्न मनाया गया। पिस्टल निकालकर फायरिंग करता दिखा युवक केक काटने और जश्न मनाने के बाद वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल निकालकर फायरिंग करता दिख रहा है। इसके बाद उसका एक और साथी भी हथियार से फायरिंग करते नजर आ रहा है। फायरिंग के दौरान आसपास लोग और वाहन भी मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले पर ध्यान दिया है। सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस वीडियो की जांच के साथ फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान और हथियार के बारे में भी जानकारी इकट्ठा कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *