रांची में चक्रवाती तूफान आर्णब के कारण स्कूल बंद:ऑरेंज जोन घोषित होने पर 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद

रांची में चक्रवाती तूफान आर्णब के कारण स्कूल बंद:ऑरेंज जोन घोषित होने पर 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान आर्णब के कारण रांची में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज जोन में रखा है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी हुआ है। KG से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी। निजी स्कूल तय परीक्षाओं पर फैसला ले सकते हैं, पर इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देनी होगी। शिक्षक इन दोनों दिन स्कूल में रहकर गैर-शैक्षणिक काम करेंगे। सरकारी शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी लगानी होगी। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। चक्रवाती तूफान आर्णब के कारण रांची में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज जोन में रखा है। इसे देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-34 के तहत जारी हुआ है। KG से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी। निजी स्कूल तय परीक्षाओं पर फैसला ले सकते हैं, पर इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को देनी होगी। शिक्षक इन दोनों दिन स्कूल में रहकर गैर-शैक्षणिक काम करेंगे। सरकारी शिक्षकों को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर हाजिरी लगानी होगी। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *