‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:एक पोस्ट में जर्जर सड़क और रोड लाइट्स की समस्या का निपटारा, लाइनमैन आकाश बने ‘पब्लिक के स्टार’

‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:एक पोस्ट में जर्जर सड़क और रोड लाइट्स की समस्या का निपटारा, लाइनमैन आकाश बने ‘पब्लिक के स्टार’

उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन उदयपुर के गवरी सर्किल, हिरण मगरी के सेक्टर 13 से शुभम ने जर्जर और गड्‌ढे भरी सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि गवरी सर्किल चौक से शाही अपार्टमेंट जाने वाली सड़क बीते एक साल से जर्जर पड़ी है। पाइपलाइन डालने के बाद इसके गड्‌ढों को मिट्‌टी डालकर भर दिया गया लेकिन दोबारा नहीं बनाया गया। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने नई सड़क बनाकर समाधान करवा दिया है। लाइनमैन आकाश मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर चित्रकूट नगर की श्याम नगर कॉलोनी के रहने वाले चंद्रशेखर शर्मा ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि अंधेरे के कारण बरसात के इन दनों में लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने एक्शन लिया और वार्ड के लाइनमैन आकाश मीणा को मौके पर भेजकर बंद रोड लाइट्स को दोबारा चालू करवाया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… एक सप्ताह से बंद हैं रोड लाइट्स ‘भास्कर समाधान’ पर रकमपुरा रोड, नाकोड़ा नगर से कॉलोनी के बाशिंदों ने सामूहिक पोस्ट कर स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या भेजी है। उन्होंने बताया कि ई–43 से ई–50 तक रकमपुरा के मेगा आवास सोसायटी में एक सप्ताह से रोड और स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसका समाधन करवाएं। नालियों में रुका पानी, पनप रहे मच्छर उदयपुर के स्टार सिटी कॉलोनी, तीतरड़ी से हिमांशु ने नाली से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने अपनी संक्षिप्त पोस्ट में बताया कि उनके यहां गुप्तेश्वर जी रोड पर बनी नालियां कच्ची हैं जिनमें घास उग आने और सफाई न होने से पानी रुका हुआ है। रुके हुए पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। निगम से अपील है कि समाधान करवाएं। कॉलोनी में न सफाई, न उठता कचरा उदयपुर के हनुमान चौराहा, मीरा नगर से नारायण सिंह राणवत ने सफाई न होने की पोस्ट साझा की हे। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि हमारे एरिया में 2–3 महीने से न तो सफाई हुई है न ही सफाईकर्मी इस तरफ नियमित रूप से आते हैं। नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं और खुले में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। मच्छर और मक्खी पनप रहे हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *