पन्ना के सारंगपुर गांव में बुधवार को सांप के डसने से 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हक्की बाई यादव अपने मायके में चल रहे रामधुन कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। हादसा उस समय हुआ, जब वह घर के आंगन में बैठकर फोन पर बात कर रही थीं। सांप के डसने के बाद परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी शाहनगर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आंगन में बैठकर फोन पर कर रही थीं बात रमगढ़ा गांव निवासी हक्की बाई यादव (57) पति मिठाई लाल यादव कुछ दिन पहले रामधुन कार्यक्रम में शामिल होने मायके सारंगपुर आई थीं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के आंगन में बैठकर फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी चीख सुनकर परिजन तुरंत आंगन में पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत परिजन हक्की बाई को लेकर सीएचसी शाहनगर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सांप के डसने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर शाहनगर पुलिस अस्पताल पहुंची। सीएचसी के डॉक्टर सर्वेश कुमार लोधी ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

