India के New Zealand दौरे के लिए 50000 से अधिक टिकट बिके, फैंस में भारी उत्साह

India के New Zealand दौरे के लिए 50000 से अधिक टिकट बिके, फैंस में भारी उत्साह

ऑकलैंड, नौ सितंबर भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस श्रृंखला के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस श्रृंखला के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई।और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।’’
इसमें आगे कहा गया है, ‘‘ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण स्टेडियम की छठी पंक्ति की सीटों को 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार खोलना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।’’
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारतीय दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एलिस ने कहा, ‘‘ कई वर्षों बाद पहली बार ईडन पार्क के शीर्ष तल को खोलना वास्तव में रोमांचक है।इससे इस दौरे को लेकर उत्साह का पता चलता है। 

ऑकलैंड, नौ सितंबर भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस श्रृंखला के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस श्रृंखला के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई।

और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।’’
इसमें आगे कहा गया है, ‘‘ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण स्टेडियम की छठी पंक्ति की सीटों को 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार खोलना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।’’
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारतीय दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एलिस ने कहा, ‘‘ कई वर्षों बाद पहली बार ईडन पार्क के शीर्ष तल को खोलना वास्तव में रोमांचक है।

इससे इस दौरे को लेकर उत्साह का पता चलता है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *