Rohit Sharma-Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अब आशीष नेहरा ने शुभमन गिल का उदाहरण देते हुए कहा है कि 13 महीने का समय काफी लंबा है और इस दौरान बहुत कुछ बदल सकता है।
Ashish Nehra On ODI World Cup 2027: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिताबी जीत के बाद से रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भाग लेने पर सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा विराट कोहली की जगह पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं। कई क्रिकेटर्स ने इन दोनों दिग्गजों की टीम में जगह कंफर्म बताई है, तो कुछ ने संदेह जताया है। हालांकि, BCCI सेक्रेटरी ने कहा है कि रोहित शर्मा की जगह पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन सेलेक्टर्स ने अभी तक इस मामले पर खुलकर नहीं बोला है।
नेहरा को रोहित-विराट की जगह पर संदेह
हाल ही में भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी उनकी जगह पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा है कि 13 महीने का वक्त है और यह काफी लंबा समय है। साथ में उन्होंने उदाहरण भी दिया है कि कैसे T20 वर्ल्ड कप 2026 के ठीक पहले शुभमन गिल को T20 टीम से बाहर कर दिया गया था, जो T20 टीम के कप्तान थे और जो वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान थे। आशीष नेहरा ने संकेत दिया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ भी ऐसा हो सकता है।
नेहरा ने दिया गिल का उदाहरण
2011 के वनडे वर्ल्ड कप की विनिंग टीम का हिस्सा रहे आशीष नेहरा फिलहाल IPL में गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं और वह टाइटंस को एक बार खिताब भी जीता चुके हैं। वह कोचिंग में काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी काफी तारीफ भी होती है। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन अभी 13 महीने का लंबा समय है। ऐसे में बहुत मुश्किल है कहना कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वहां होंगे ही। उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़ दीजिए, यह सिर्फ उनकी उम्र सिर्फ एक नंबर है।
उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का भी उदाहरण दिया और बताया कि कैसे टेस्ट और T20 के कप्तान को T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बाहर कर दिया गया था। नेहरा ने कहा कि वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है और हमने देखा है कि सिर्फ क्रिकेट में नहीं, बल्कि दूसरे स्पोर्ट्स में भी आखिरी दो या तीन सप्ताह में बहुत सारी चीजें चेंज हो जाती हैं, बदल जाती हैं।
T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद IPL 2025 के बीच में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लिया। अब दोनों क्रिकेटर सिर्फ वनडे खेलते हैं और 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतना इन दोनों का सपना है।
Sports – Patrika | CMS



Rohit Sharma ready for the 


