उज्जैन में नदी में गिरे युवक की तलाश तेज:19 साल के राहुल का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; SDRF-NDRF की टीमें जुटीं, परिजनों ने लगाया जाम

उज्जैन में नदी में गिरे युवक की तलाश तेज:19 साल के राहुल का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; SDRF-NDRF की टीमें जुटीं, परिजनों ने लगाया जाम

उज्जैन में मंगलवार को त्रिवेणी पुलिया से नदी में गिरे 19 वर्षीय राहुल प्रजापति की तलाश बुधवार को भी जारी रही, लेकिन SDRF और NDRF की टीमों को उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह पुलिया से नदी में गिर गया। तलाश में देरी से नाराज परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिया के दोनों ओर कुछ देर जाम लगाया। पुलिस के समझाने के बाद रास्ता खोल दिया गया। मंगलवार को पुलिया से नदी में गिरा नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक, लापता युवक राहुल पिता ओमप्रकाश प्रजापति (19) शक्करवासा का रहने वाला है। वह शनि मंदिर ब्रिज से शक्करवासा की ओर जाने वाली छोटी पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान राहुल को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने की बात सामने आई और वह नदी में गिर गया। हालांकि, घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मिट्टी जमा होने से सर्चिंग में दिक्कत मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे से SDRF और NDRF की टीमें नदी में राहुल की तलाश कर रही हैं। बुधवार तक उसका पता नहीं चल पाया था। पुलिस के मुताबिक, नदी में चल रहे निर्माण कार्य के कारण काफी मिट्टी जमा हो गई है। इससे सर्चिंग में दिक्कत आ रही है और अभियान में ज्यादा समय लग रहा है। अतिरिक्त टीम भी बुलाई पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि बचाव कार्य के लिए पर्याप्त टीम लगाई गई है। तलाश को तेज करने के लिए अतिरिक्त टीम भी बुलाई गई है। समझाने के बाद परिजन सड़क से हट गए। फिलहाल SDRF और NDRF की टीमें नदी में राहुल की तलाश में जुटी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *