Stock Market Today: IT शेयरों में भारी गिरावट और क्रूड ऑयल के 99 डॉलर से ऊपर पहुंचने से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 500 पॉइंट डाउन

Stock Market Today: IT शेयरों में भारी गिरावट और क्रूड ऑयल के 99 डॉलर से ऊपर पहुंचने से टूटा मार्केट, सेंसेक्स 500 पॉइंट डाउन

Why Share Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 361 अंक की गिरावट के साथ 75,216 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 34 मिनट पर यह 0.67 फीसदी या 505 अंक की गिरावट के साथ 75,076 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.51 फीसदी या 118 अंक की गिरावट के साथ 23,519 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

IT शेयरों में बड़ी गिरावट

बुधवार सुबह आईटी शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर कोफोर्ज का शेयर 5.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1835 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इन्फोसिस का शेयर 3.54 फीसदी गिरकर 1043 रुपये पर आ गया। टीसीएस का शेयर 2.51 फीसदी टूटकर 2,198 रुपये पर आ गया। एचसीएल टेक का शेयर 2.86 फीसदी गिकर1240 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, विप्रो का शेयर इस समय 2.04 फीसदी गिरकर 168 रुपये पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस प्रतिशत चेंज
मैक्स हेल्थकेयर ₹1,026.30 +3.35%
अदाणी एंटरप्राइजेज ₹3,044.10 +3.08%
कोल इंडिया ₹433.15 +3.07%
एनटीपीसी ₹334.85 +1.22%
एलएंडटी ₹3,994.00 +1.21%
अपोलो हॉस्पिटल्स ₹8,919.00 +0.92%
पावर ग्रिड ₹267.60 +0.70%
ओएनजीसी ₹237.19 +0.50%
ट्रेंट ₹2,807.00 +0.48%
हिंडाल्को ₹1,013.40 +0.44%
अदाणी पोर्ट्स ₹1,715.70 +0.33%
टाटा स्टील ₹184.55 +0.22%
सोर्स- NSE, (समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट)

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस प्रतिशत चेंज
इंफोसिस ₹1,043.00 -3.60%
टेक महिंद्रा ₹1,508.50 -3.24%
एचडीएफसी लाइफ ₹518.00 -2.96%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ₹1,240.70 -2.84%
टीसीएस ₹2,203.30 -2.31%
विप्रो ₹168.09 -1.99%
टीवीएस मोटर ₹301.40 -1.65%
एचडीएफसी बैंक ₹692.70 -1.47%
हिंदुस्तान यूनिलीवर ₹1,953.20 -1.35%
भारती एयरटेल ₹1,820.40 -1.28%
महिंद्रा एंड महिंद्रा ₹3,125.30 -1.10%
बजाज फाइनेंस ₹1,044.50 -0.91%
आयशर मोटर्स ₹7,683.00 -0.83%
जोमैटो (Eternal) ₹231.26 -0.81%
कोटक महिंद्रा बैंक ₹415.85 -0.81%
एसबीआई लाइफ ₹1,683.30 -0.78%
एशियन पेंट्स ₹2,462.50 -0.77%

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

आईटी शेयरों में आज बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी 3.05 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.08 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 0.33 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.81 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.73 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.34 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.47 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मेटल में 0.41 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.25 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.12 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

100 डॉलर की दहलीज पर क्रूड ऑयल

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड अब 100 डॉलर के बेहद करीब पहुंच गया है। बुधवार सुबह यह 1.41 फीसदी या 1.38 डॉलर की बढ़त के साथ 99.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 1.29 फीसदी या 1.20 डॉलर की बढ़त के साथ 94.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों से शेयर मार्केट में निवेशकों का कॉन्फिडेंस कमजोर पड़ा है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *