भारतीय टीम ने ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। टीम पिछले 35 महीने 18 दिन से टॉप पर बरकरार है। आखिरी बार भारत ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया था। भारत के 3,841 पॉइंट्स और 116 रेटिंग है। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे और साउथ अफ्रीका 102 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। पहली बार धोनी की कप्तानी में नंबर-1 बने भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2013 में एम.एस. धोनी की कप्तानी में पहली बार आधिकारिक तौर पर ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज 3-2 से जीतकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया था। पाकिस्तान पांचवे, श्रीलंका छठवें स्थान पर एशियाई टीमों में पाकिस्तान 100 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके 32 मैचों में 3,215 पॉइंट्स हैं। श्रीलंका 96 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 92 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है। इंग्लैंड 93 रेटिंग के साथ सातवें, बांग्लादेश 83 रेटिंग के साथ नौवें और वेस्टइंडीज 77 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर है। जिम्बाब्वे 11वें, आयरलैंड 12वें स्थान पर टॉप-10 के बाद जिम्बाब्वे 63 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर है। आयरलैंड 51 रेटिंग के साथ 12वें और स्कॉटलैंड 45 रेटिंग के साथ 13वें नंबर पर है। नीदरलैंड्स 44 रेटिंग के साथ 14वें, USA 40 रेटिंग के साथ 15वें और नामीबिया 31 रेटिंग के साथ 16वें स्थान पर है। ओमान 30, नेपाल 25, UAE 19 और कनाडा 9 रेटिंग के साथ क्रमशः 17वें से 20वें स्थान पर हैं। कैसे तय होती है ICC वनडे टीम रैंकिंग? ICC की टीम रैंकिंग में टीम के मैचों के नतीजों के साथ उसके प्रदर्शन की निरंतरता को भी ध्यान में रखा जाता है। हर टीम की रेटिंग उसके प्रदर्शन और संबंधित मैचों के रेटिंग-वेट के आधार पर तय होती है। इसलिए केवल पॉइंट्स की संख्या से रैंक तय नहीं होती, बल्कि पॉइंट्स और मैचों के आधार पर बनी रेटिंग महत्वपूर्ण होती है। भारत की मौजूदा रेटिंग 116 है यही वजह से उसे न्यूजीलैंड (109) और ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका (102) से ऊपर रखती है। ——————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा का करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने, पिछले साल से 44% ज्यादा BCCI ने भारत की घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ दो सीजन का करार किया है। इन तीनों करारों की कुल कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। पूरी खबर भारतीय टीम ने ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजिशन बरकरार रखी है। टीम पिछले 35 महीने 18 दिन से टॉप पर बरकरार है। आखिरी बार भारत ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया था। भारत के 3,841 पॉइंट्स और 116 रेटिंग है। न्यूजीलैंड 109 रेटिंग के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग के साथ तीसरे और साउथ अफ्रीका 102 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। पहली बार धोनी की कप्तानी में नंबर-1 बने भारतीय क्रिकेट टीम जनवरी 2013 में एम.एस. धोनी की कप्तानी में पहली बार आधिकारिक तौर पर ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज 3-2 से जीतकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया था। पाकिस्तान पांचवे, श्रीलंका छठवें स्थान पर एशियाई टीमों में पाकिस्तान 100 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके 32 मैचों में 3,215 पॉइंट्स हैं। श्रीलंका 96 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 92 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर है। इंग्लैंड 93 रेटिंग के साथ सातवें, बांग्लादेश 83 रेटिंग के साथ नौवें और वेस्टइंडीज 77 रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर है। जिम्बाब्वे 11वें, आयरलैंड 12वें स्थान पर टॉप-10 के बाद जिम्बाब्वे 63 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर है। आयरलैंड 51 रेटिंग के साथ 12वें और स्कॉटलैंड 45 रेटिंग के साथ 13वें नंबर पर है। नीदरलैंड्स 44 रेटिंग के साथ 14वें, USA 40 रेटिंग के साथ 15वें और नामीबिया 31 रेटिंग के साथ 16वें स्थान पर है। ओमान 30, नेपाल 25, UAE 19 और कनाडा 9 रेटिंग के साथ क्रमशः 17वें से 20वें स्थान पर हैं। कैसे तय होती है ICC वनडे टीम रैंकिंग? ICC की टीम रैंकिंग में टीम के मैचों के नतीजों के साथ उसके प्रदर्शन की निरंतरता को भी ध्यान में रखा जाता है। हर टीम की रेटिंग उसके प्रदर्शन और संबंधित मैचों के रेटिंग-वेट के आधार पर तय होती है। इसलिए केवल पॉइंट्स की संख्या से रैंक तय नहीं होती, बल्कि पॉइंट्स और मैचों के आधार पर बनी रेटिंग महत्वपूर्ण होती है। भारत की मौजूदा रेटिंग 116 है यही वजह से उसे न्यूजीलैंड (109) और ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका (102) से ऊपर रखती है। ——————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा का करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने, पिछले साल से 44% ज्यादा BCCI ने भारत की घरेलू क्रिकेट के लिए कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी के साथ दो सीजन का करार किया है। इन तीनों करारों की कुल कीमत 130 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों कंपनियां भारत की घरेलू क्रिकेट की एसोसिएट पार्टनर होंगी। पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

