दरभंगा में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लंबे समय से नालों की सफाई नहीं होने, कई स्थानों पर नाला जाम रहने और सड़क निर्माण व अन्य कंस्ट्रक्शन कार्यों के कारण जगह-जगह खुदाई होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। इससे आम राहगीरों के साथ-साथ अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख अस्पताल रोड में कमल फूल के समीप से लेकर पूरे अस्पताल रोड तक सड़क पर गंदा पानी जमा रहा। यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचते हैं। बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर ही लोगों को आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मरीजों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल रोड में नाला लंबे समय से जाम है। बारिश का पानी निकलने का पर्याप्त रास्ता नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों का कहना है कि यदि बारिश से पहले नालों की नियमित सफाई करा दी जाती तो जलजमाव की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी। दरभंगा के अस्पताल रोड पर जलजमाव की तीन तस्वीरें कई प्रमुख इलाकों में सड़कें जलमग्न लगातार करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश के बाद शहर के लक्ष्मी सागर, भटियारीसराय, दोनार से बेंता जाने वाली सड़क, डीएमसीएच परिसर, दारूभट्ठी चौक और एमएल एकेडमी स्कूल के आसपास और उर्दू बाजार सहित कई इलाकों में जलजमाव देखने को मिला। कई जगहों पर सड़क और नाले का अंतर तक स्पष्ट नहीं रहा। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य ने भी जल निकासी की समस्या को बढ़ा दिया है। कई जगह सड़क की खुदाई की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर नाले निर्माण या अन्य कार्यों के कारण रास्ते बाधित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। नाले के ऊपर अतिक्रमण से भी समस्या स्थानीय लोगों ने जलजमाव के लिए नालों पर अतिक्रमण को भी बड़ी वजह बताया। उनका कहना है कि कई जगह लोगों ने नालों के ऊपर तक निर्माण कर लिया है, जिससे नालों की सफाई और पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। लोगों ने नगर निगम से नालों को अतिक्रमणमुक्त कराकर नियमित सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी ललित यादव ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा है और नाला जाम रहने से समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति दिखाई दे रही है। सड़क पर कई स्थानों पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और खुदाई के कारण भी परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कई जगह नाला बंद है और नालों के ऊपर लोगों ने निर्माण कर रखा है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक जल निकासी की समस्या बनी रहेगी। बारिश से गर्मी से राहत, किसानों को धान की फसल में फायदा हालांकि तेज बारिश के कारण जलजमाव और आवागमन की समस्या हुई, लेकिन लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष दरभंगा में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। ऐसे में धान की खेती के लिए हुई यह बारिश उपयोगी मानी जा रही है। स्थानीय रामाशीष ने बताया कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। उन्होंने कहा कि काफी दिनों बाद इतनी जोरदार बारिश हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। धान की फसल के लिए भी यह बारिश फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि इस बार दरभंगा में बारिश कम हुई है और खेती के लिए बारिश की जरूरत है। वार्ड 36 के लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की अस्पताल रोड का संबंधित इलाका वार्ड नंबर 36 में आता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल बारिश के बाद पानी निकालने की व्यवस्था करने के बजाय जल निकासी की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता से भी क्षेत्र की समस्या का संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की है।उनका आवास भी इसी वार्ड में बताया जाता है, ऐसे में क्षेत्र की इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। बैठकों में विकास की चर्चा, जमीन पर अलग तस्वीर स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम की बैठकों, प्रशासनिक बैठकों और अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शहर के विकास और आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा होती है, लेकिन बारिश के बाद अस्पताल रोड सहित शहर के कई हिस्सों की जमीनी स्थिति अलग तस्वीर पेश करती है। लोगों का कहना है कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है और हर वर्ष बारिश के दौरान लोगों को इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी अमरजीत ने कहा कि बारिश होते ही लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता की समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन उसके बाद मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों ने नगर निगम के नए नगर आयुक्त और जिला प्रशासन से अस्पताल रोड समेत पूरे शहर के जलजमाव वाले अन्य इलाकों के नालों की तत्काल सफाई कराने, नालों से अतिक्रमण हटाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल रोड जैसी महत्वपूर्ण सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि मरीजों, उनके परिजनों, स्थानीय निवासियों और आम राहगीरों को बारिश के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। दरभंगा में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लंबे समय से नालों की सफाई नहीं होने, कई स्थानों पर नाला जाम रहने और सड़क निर्माण व अन्य कंस्ट्रक्शन कार्यों के कारण जगह-जगह खुदाई होने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। इससे आम राहगीरों के साथ-साथ अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख अस्पताल रोड में कमल फूल के समीप से लेकर पूरे अस्पताल रोड तक सड़क पर गंदा पानी जमा रहा। यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचते हैं। बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर ही लोगों को आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मरीजों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल रोड में नाला लंबे समय से जाम है। बारिश का पानी निकलने का पर्याप्त रास्ता नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों का कहना है कि यदि बारिश से पहले नालों की नियमित सफाई करा दी जाती तो जलजमाव की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी। दरभंगा के अस्पताल रोड पर जलजमाव की तीन तस्वीरें कई प्रमुख इलाकों में सड़कें जलमग्न लगातार करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश के बाद शहर के लक्ष्मी सागर, भटियारीसराय, दोनार से बेंता जाने वाली सड़क, डीएमसीएच परिसर, दारूभट्ठी चौक और एमएल एकेडमी स्कूल के आसपास और उर्दू बाजार सहित कई इलाकों में जलजमाव देखने को मिला। कई जगहों पर सड़क और नाले का अंतर तक स्पष्ट नहीं रहा। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य ने भी जल निकासी की समस्या को बढ़ा दिया है। कई जगह सड़क की खुदाई की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर नाले निर्माण या अन्य कार्यों के कारण रास्ते बाधित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। नाले के ऊपर अतिक्रमण से भी समस्या स्थानीय लोगों ने जलजमाव के लिए नालों पर अतिक्रमण को भी बड़ी वजह बताया। उनका कहना है कि कई जगह लोगों ने नालों के ऊपर तक निर्माण कर लिया है, जिससे नालों की सफाई और पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। लोगों ने नगर निगम से नालों को अतिक्रमणमुक्त कराकर नियमित सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी ललित यादव ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा है और नाला जाम रहने से समस्या और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति दिखाई दे रही है। सड़क पर कई स्थानों पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और खुदाई के कारण भी परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कई जगह नाला बंद है और नालों के ऊपर लोगों ने निर्माण कर रखा है। जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक जल निकासी की समस्या बनी रहेगी। बारिश से गर्मी से राहत, किसानों को धान की फसल में फायदा हालांकि तेज बारिश के कारण जलजमाव और आवागमन की समस्या हुई, लेकिन लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष दरभंगा में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। ऐसे में धान की खेती के लिए हुई यह बारिश उपयोगी मानी जा रही है। स्थानीय रामाशीष ने बताया कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और करीब एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। उन्होंने कहा कि काफी दिनों बाद इतनी जोरदार बारिश हुई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। धान की फसल के लिए भी यह बारिश फायदेमंद होगी। उन्होंने कहा कि इस बार दरभंगा में बारिश कम हुई है और खेती के लिए बारिश की जरूरत है। वार्ड 36 के लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की अस्पताल रोड का संबंधित इलाका वार्ड नंबर 36 में आता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल बारिश के बाद पानी निकालने की व्यवस्था करने के बजाय जल निकासी की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता से भी क्षेत्र की समस्या का संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की है।उनका आवास भी इसी वार्ड में बताया जाता है, ऐसे में क्षेत्र की इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है। बैठकों में विकास की चर्चा, जमीन पर अलग तस्वीर स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम की बैठकों, प्रशासनिक बैठकों और अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शहर के विकास और आम लोगों की समस्याओं पर चर्चा होती है, लेकिन बारिश के बाद अस्पताल रोड सहित शहर के कई हिस्सों की जमीनी स्थिति अलग तस्वीर पेश करती है। लोगों का कहना है कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है और हर वर्ष बारिश के दौरान लोगों को इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासी अमरजीत ने कहा कि बारिश होते ही लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता की समस्याओं पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन उसके बाद मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों ने नगर निगम के नए नगर आयुक्त और जिला प्रशासन से अस्पताल रोड समेत पूरे शहर के जलजमाव वाले अन्य इलाकों के नालों की तत्काल सफाई कराने, नालों से अतिक्रमण हटाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल रोड जैसी महत्वपूर्ण सड़क पर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि मरीजों, उनके परिजनों, स्थानीय निवासियों और आम राहगीरों को बारिश के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

