बेगूसराय में 10वीं के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या:जन्माष्टमी का मेला देख देर रात लौट रहा था; झगड़ा देख रुका, किसी पक्ष की बुलेट सीने में लगी

बेगूसराय में 10वीं के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या:जन्माष्टमी का मेला देख देर रात लौट रहा था; झगड़ा देख रुका, किसी पक्ष की बुलेट सीने में लगी

बेगूसराय में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार की देर रात एक छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर- 13 बजलपुरा गांव की है। मृतक की पहचान बजलपुरा गांव के रहने वाले मो. आशिक के पुत्र मो. समीर (16) के रूप में की गई है। समीर 10वीं का स्टूडेंट था। गांव के बगल में ही लगे तेघड़ा जन्माष्टमी मेला देखकर लौटने के दौरान यह घटना हुई। बुधवार सुबह घटना से नाराज परिजन और गांव के लोगों ने तेघड़ा बाजार की सड़क को जाम कर दिया है। मृतक के परिजन की डिमांड है कि हत्या के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मृतक का भाई बोला- रास्ते में रुककर झगड़ा देख रहा था, किसी पक्ष की गोली लगी मृतक के भाई मो. मुमताज ने बताया कि समीर जन्माष्टमी मेला देखकर रात करीब 2 बजे मक्की मस्जिद के आगे साहु भवन के समीप झगड़ा झगड़ा हो रहा था। समीर भी रुक कर झगड़ा देखने लगा। इसी दौरान झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष में किसी ने गोली चला दी। जिसमें गोली समीर के छाती में लग गई। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई और झगड़ा कर रहे सभी लोग मौके पर से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर हम लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। मृतक का भाई बोला- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं मुमताज ने बताया कि मेरा भाई दसवीं कक्षा का छात्र था और 4 सितंबर से रोज गांव के बगल में हो रहे तेघड़ा जन्माष्टमी मेला देखने जाता था। हम लोग का पहले से किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, समीर पढ़ता था और गांव में ही रहता था। मेरे समझ से हमारे परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी इमरान अहमद सुबह में सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की है। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद ली जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रहा है। बेगूसराय में अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार की देर रात एक छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर- 13 बजलपुरा गांव की है। मृतक की पहचान बजलपुरा गांव के रहने वाले मो. आशिक के पुत्र मो. समीर (16) के रूप में की गई है। समीर 10वीं का स्टूडेंट था। गांव के बगल में ही लगे तेघड़ा जन्माष्टमी मेला देखकर लौटने के दौरान यह घटना हुई। बुधवार सुबह घटना से नाराज परिजन और गांव के लोगों ने तेघड़ा बाजार की सड़क को जाम कर दिया है। मृतक के परिजन की डिमांड है कि हत्या के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मृतक का भाई बोला- रास्ते में रुककर झगड़ा देख रहा था, किसी पक्ष की गोली लगी मृतक के भाई मो. मुमताज ने बताया कि समीर जन्माष्टमी मेला देखकर रात करीब 2 बजे मक्की मस्जिद के आगे साहु भवन के समीप झगड़ा झगड़ा हो रहा था। समीर भी रुक कर झगड़ा देखने लगा। इसी दौरान झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष में किसी ने गोली चला दी। जिसमें गोली समीर के छाती में लग गई। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई और झगड़ा कर रहे सभी लोग मौके पर से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर हम लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। मृतक का भाई बोला- हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं मुमताज ने बताया कि मेरा भाई दसवीं कक्षा का छात्र था और 4 सितंबर से रोज गांव के बगल में हो रहे तेघड़ा जन्माष्टमी मेला देखने जाता था। हम लोग का पहले से किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, समीर पढ़ता था और गांव में ही रहता था। मेरे समझ से हमारे परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी इमरान अहमद सुबह में सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की है। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद ली जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित रखने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त कर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *