जहानाबाद में क्लास के बीच स्टूडेंट के साथ बैठी DM:टीचर को बोली- आप पढ़ाते रहिए, बच्चों के लर्निंग आउटकम के स्तर पर जताई नाराजगी

जहानाबाद में क्लास के बीच स्टूडेंट के साथ बैठी DM:टीचर को बोली- आप पढ़ाते रहिए, बच्चों के लर्निंग आउटकम के स्तर पर जताई नाराजगी

जहानाबाद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को DM छिरिङ वाई भूटिया ने राजा बाजार स्थित मुरलीधर उच्च विद्यालय सह सरस्वती विद्या मंदिर (मॉडल स्कूल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम अचानक एक क्लास में पहुंचीं, जहां शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे थे। वह पीछे की बेंच पर एक छात्रा की तरह बैठ गईं और शिक्षक से कहा कि वे पढ़ाना जारी रखें। उन्होंने कई मिनट तक शिक्षक की पढ़ाई का ध्यान से अवलोकन किया। DM ने छात्रों से भी किया सवाल-जवाब डीएम ने खुद भी कक्षा में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाया और उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षणिक समझ का आकलन किया। विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का स्तर उम्मीद के मुताबिक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति तो संतोषजनक मिली, लेकिन तय समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन ठीक नहीं पाया गया। विद्यालय में लगभग 1200 छात्र नामांकित हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ 300 विद्यार्थी ही मौजूद थे। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। स्कूल निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें…. 3 सेक्शन के स्टूडेंट्स को पढ़ाया जा रहा एक साथ यह भी सामने आया कि कुछ कक्षाओं में दो से तीन सेक्शन के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाया जा रहा था। डीएम ने इसे सही शिक्षण के लिए अनुचित बताया और सभी सेक्शन की कक्षाएं अलग-अलग चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, भौतिकी और जीवविज्ञान विषय के शिक्षकों की पढ़ाने की क्षमता भी अपेक्षित स्तर की नहीं मिली। विद्यालय में मिली शैक्षणिक कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित छात्र उपस्थिति, तय समय-सारणी के अनुसार कक्षा संचालन, प्रभावी शिक्षण और बेहतर लर्निंग आउटकम सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा। जहानाबाद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को DM छिरिङ वाई भूटिया ने राजा बाजार स्थित मुरलीधर उच्च विद्यालय सह सरस्वती विद्या मंदिर (मॉडल स्कूल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम अचानक एक क्लास में पहुंचीं, जहां शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे थे। वह पीछे की बेंच पर एक छात्रा की तरह बैठ गईं और शिक्षक से कहा कि वे पढ़ाना जारी रखें। उन्होंने कई मिनट तक शिक्षक की पढ़ाई का ध्यान से अवलोकन किया। DM ने छात्रों से भी किया सवाल-जवाब डीएम ने खुद भी कक्षा में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाया और उनसे विषय से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षणिक समझ का आकलन किया। विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का स्तर उम्मीद के मुताबिक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तुरंत शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति तो संतोषजनक मिली, लेकिन तय समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन ठीक नहीं पाया गया। विद्यालय में लगभग 1200 छात्र नामांकित हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ 300 विद्यार्थी ही मौजूद थे। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। स्कूल निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें…. 3 सेक्शन के स्टूडेंट्स को पढ़ाया जा रहा एक साथ यह भी सामने आया कि कुछ कक्षाओं में दो से तीन सेक्शन के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाया जा रहा था। डीएम ने इसे सही शिक्षण के लिए अनुचित बताया और सभी सेक्शन की कक्षाएं अलग-अलग चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, भौतिकी और जीवविज्ञान विषय के शिक्षकों की पढ़ाने की क्षमता भी अपेक्षित स्तर की नहीं मिली। विद्यालय में मिली शैक्षणिक कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित छात्र उपस्थिति, तय समय-सारणी के अनुसार कक्षा संचालन, प्रभावी शिक्षण और बेहतर लर्निंग आउटकम सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालयों का औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *