आगरा कॉलेज का छात्र भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट:प्रधानाचार्य ने किया सम्मान, एनसीसी एयर विंग के कैडेट रह चुके हैं विपुल

आगरा कॉलेज का छात्र भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट:प्रधानाचार्य ने किया सम्मान, एनसीसी एयर विंग के कैडेट रह चुके हैं विपुल

आगरा कॉलेज के एनसीसी एयर विंग के पूर्व कैडेट विपुल प्रताप सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर 8 सितंबर को आगरा कॉलेज में स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कॉलेज के प्राचार्य ने विपुल को बधाई देते हुए उनके सफल सैन्य जीवन की कामना की। एनसीसी एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर नितेश शर्मा ने बताया कि विपुल प्रताप सिंह ने मेहनत, अनुशासन, समर्पण और एनसीसी प्रशिक्षण के जरिए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि विपुल प्रताप सिंह की सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि वर्तमान एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य कैडेट्स भी विपुल से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम में एनसीसी आर्मी विंग के अधिकारी कैप्टन अमित अग्रवाल और कैप्टन रीता निगम, शिक्षक डॉ. भोपाल सिंह और डॉ. आनंद प्रताप सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। सभी ने लेफ्टिनेंट विपुल प्रताप सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *