महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार्ड बदला; 70 हजार उड़ाए:पूर्णिया में ATM जालसाजी, पीड़िता ने 4 हजार रुपए निकाले थे

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार्ड बदला; 70 हजार उड़ाए:पूर्णिया में ATM जालसाजी, पीड़िता ने 4 हजार रुपए निकाले थे

पूर्णिया के बायसी पूरब चौक स्थित एटीएम में जालसाजी का एक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात शख्स ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जालसाज ने महिला के खाते से कुल 70,000 रुपए निकाल लिए। पीड़िता शगुफ्ता रजा ने बायसी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता शगुफ्ता रजा के अनुसार घटना 5 सितंबर की शाम करीब 4:15 बजे की है। पीड़िता शगुफ्ता नाज़ पूरब चौक स्थित इंडिया 1 एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। महिला ने अपने खाते से ₹4,000 की निकासी की। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे महिला अचेत अवस्था में आ गई। महिला के अचेत होते ही आरोपी ने चालाकी से उसका असली एटीएम कार्ड ले लिया और उसकी जगह दूसरा फर्जी कार्ड हाथ में थमा दिया। घटना के तुरंत बाद शातिर अपराधी वहां से चंपत हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के असली कार्ड और पिन का इस्तेमाल करते हुए 10-10 हज़ार के अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹70,000 की अवैध निकासी कर ली। घबराहट के कारण देरी से पहुंचीं थाना
पीड़िता शगुफ्ता रजा ने बताया कि खाते से भारी-भरकम राशि कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। घटना के बाद महिला मानसिक तनाव, डर और घबराहट में आ गई, जिसके कारण वह तुरंत पुलिस स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। स्थिति सामान्य होने पर पीड़िता ने बायसी थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी खंगालने की मांग
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरब चौक स्थित इंडिया 1 एटीएम के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच की जाए। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही गबन की गई पूरी राशि बरामद कर अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य नागरिक इसका शिकार न बने।
बायसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से एटीएम बूथों पर सुरक्षा बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है पूर्णिया के बायसी पूरब चौक स्थित एटीएम में जालसाजी का एक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात शख्स ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जालसाज ने महिला के खाते से कुल 70,000 रुपए निकाल लिए। पीड़िता शगुफ्ता रजा ने बायसी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता शगुफ्ता रजा के अनुसार घटना 5 सितंबर की शाम करीब 4:15 बजे की है। पीड़िता शगुफ्ता नाज़ पूरब चौक स्थित इंडिया 1 एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। महिला ने अपने खाते से ₹4,000 की निकासी की। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे महिला अचेत अवस्था में आ गई। महिला के अचेत होते ही आरोपी ने चालाकी से उसका असली एटीएम कार्ड ले लिया और उसकी जगह दूसरा फर्जी कार्ड हाथ में थमा दिया। घटना के तुरंत बाद शातिर अपराधी वहां से चंपत हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के असली कार्ड और पिन का इस्तेमाल करते हुए 10-10 हज़ार के अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल ₹70,000 की अवैध निकासी कर ली। घबराहट के कारण देरी से पहुंचीं थाना
पीड़िता शगुफ्ता रजा ने बताया कि खाते से भारी-भरकम राशि कटने का मैसेज मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। घटना के बाद महिला मानसिक तनाव, डर और घबराहट में आ गई, जिसके कारण वह तुरंत पुलिस स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। स्थिति सामान्य होने पर पीड़िता ने बायसी थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी खंगालने की मांग
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरब चौक स्थित इंडिया 1 एटीएम के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच की जाए। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही गबन की गई पूरी राशि बरामद कर अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य नागरिक इसका शिकार न बने।
बायसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से एटीएम बूथों पर सुरक्षा बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *