सारण में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आरोपी टीचर हिरासत में:कन्या विद्यालय में परिजनों का हंगामा, छात्राओं ने बैड टच की शिकायत की

सारण में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आरोपी टीचर हिरासत में:कन्या विद्यालय में परिजनों का हंगामा, छात्राओं ने बैड टच की शिकायत की

सारण जिले के मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को विद्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा हुआ। अभिभावकों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से छूता था शिक्षक बताया गया है कि सोमवार शाम स्कूल की एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद मंगलवार दोपहर कई छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। प्रेयर के समय ही लोगों ने हेडमास्टर हरेराम उपाध्याय से मामले की शिकायत की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नाबालिग लड़की और उसके परिजनों का आरोप है कि शिक्षक नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से छूता था। बड़े अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट मामले को गंभीर मानते हुए हेडमास्टर ने तुरंत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) विभा रानी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद BEO स्कूल पहुंचीं और छात्राओं से अलग-अलग बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। BEO ने बताया कि उन्होंने सभी संबंधित छात्राओं से एक-एक कर पूछताछ की है। छात्राओं ने घटना के बारे में बताया है। शुरुआती जांच में मामला गंभीर लग रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट बड़े अधिकारियों को भेजी जा रही है। विभाग भी नियमों के हिसाब से कार्रवाई करेगा। लंबे समय से कर रहा था ऐसी हरकतें – ग्रामीण ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी टीचर लंबे समय से छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर रहा था। आरोपी शिक्षक की पहचान गांव के मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी फैलते ही विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने जमकर विरोध किया। अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी टीचर को अपने साथ लेकर गई घटना के बारे में जानकरी देते हुए लड़की के परिजनों ने बताया कि, ‘लड़की गलत हरकत की जनाकारी दी। टीचर द्वारा अन्य लड़कियों के साथ भी गलत हरकत किया गया है। जिसका शिकायत किया गया है।’ स्कूल के हेडमास्टर हरेराम उपाध्याय ने बताया कि, ‘बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत की गई की शिक्षक द्वारा उनके साथ गलत हरकत किया जाता है।’ ‘परिजनों द्वारा वीडियो मेरे व्हाट्सएप पर भेजा गया, जिसमें छेड़खानी प्रतीत हो रहा है।’ अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस विद्यालय परिसर पहुंची और आरोपी शिक्षक को अपने साथ ले गई। मामले की जांच शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तरों पर की जा रही है। सारण जिले के मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को विद्यालय परिसर में काफी देर तक हंगामा हुआ। अभिभावकों और ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से छूता था शिक्षक बताया गया है कि सोमवार शाम स्कूल की एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद मंगलवार दोपहर कई छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। प्रेयर के समय ही लोगों ने हेडमास्टर हरेराम उपाध्याय से मामले की शिकायत की और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नाबालिग लड़की और उसके परिजनों का आरोप है कि शिक्षक नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से छूता था। बड़े अधिकारियों को भेजी जा रही रिपोर्ट मामले को गंभीर मानते हुए हेडमास्टर ने तुरंत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) विभा रानी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद BEO स्कूल पहुंचीं और छात्राओं से अलग-अलग बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। BEO ने बताया कि उन्होंने सभी संबंधित छात्राओं से एक-एक कर पूछताछ की है। छात्राओं ने घटना के बारे में बताया है। शुरुआती जांच में मामला गंभीर लग रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट बड़े अधिकारियों को भेजी जा रही है। विभाग भी नियमों के हिसाब से कार्रवाई करेगा। लंबे समय से कर रहा था ऐसी हरकतें – ग्रामीण ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी टीचर लंबे समय से छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर रहा था। आरोपी शिक्षक की पहचान गांव के मनोज कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी फैलते ही विद्यालय में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने जमकर विरोध किया। अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, घटना की सूचना मिलने पर मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी टीचर को अपने साथ लेकर गई घटना के बारे में जानकरी देते हुए लड़की के परिजनों ने बताया कि, ‘लड़की गलत हरकत की जनाकारी दी। टीचर द्वारा अन्य लड़कियों के साथ भी गलत हरकत किया गया है। जिसका शिकायत किया गया है।’ स्कूल के हेडमास्टर हरेराम उपाध्याय ने बताया कि, ‘बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत की गई की शिक्षक द्वारा उनके साथ गलत हरकत किया जाता है।’ ‘परिजनों द्वारा वीडियो मेरे व्हाट्सएप पर भेजा गया, जिसमें छेड़खानी प्रतीत हो रहा है।’ अभिभावकों की शिकायत के बाद पुलिस विद्यालय परिसर पहुंची और आरोपी शिक्षक को अपने साथ ले गई। मामले की जांच शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तरों पर की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *