सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाने की मांग:संघर्ष समिति ने दो विधायकों को सौंपा ज्ञापन

सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाने की मांग:संघर्ष समिति ने दो विधायकों को सौंपा ज्ञापन

औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल के सिमरिया गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रतिमा लगाने की मांग तेज हो गई है। राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संघर्ष समिति ने इसके लिए लोगों से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में समिति के सदस्यों की टीम ने मंगलवार को जिले के दो विधायकों से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने सबसे पहले तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि उन्होंने दिनकर सेतु बनाने के लिए विधानसभा में बात उठाई थी और इसे पास कराने की कोशिश भी की थी। सदस्यों ने इसके लिए विधायक का धन्यवाद किया और सिमरिया गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा लगाने की मांग रखी। विधायक ने इस मांग पर विचार करने का भरोसा दिया। इसके बाद समिति के सदस्य मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह से मिले। विधायक ने सदस्यों की मांग सुनने के बाद उस पर विचार करने का भरोसा दिया। समिति के मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज ने कहा कि सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाने की मांग सिर्फ मूर्ति लगाने तक सीमित नहीं है। यह सिमरिया की पहचान और राष्ट्रकवि की जन्मभूमि में उनके सम्मान का मामला है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बेगूसराय सांसद, जिलाधिकारी, जिले के दूसरे विधायक और विधान पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री से भी मिलकर यह मांग रखी जाएगी। इस टीम में संयोजक गौरव कुमार, सह-संयोजक कृष्ण मुरारी, वरिष्ठ सदस्य विश्वम्भर सिंह, कैलाश सिंह, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनबंधु कुमार और मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज मौजूद थे। औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल के सिमरिया गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रतिमा लगाने की मांग तेज हो गई है। राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संघर्ष समिति ने इसके लिए लोगों से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में समिति के सदस्यों की टीम ने मंगलवार को जिले के दो विधायकों से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने सबसे पहले तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार से मुलाकात की। विधायक ने बताया कि उन्होंने दिनकर सेतु बनाने के लिए विधानसभा में बात उठाई थी और इसे पास कराने की कोशिश भी की थी। सदस्यों ने इसके लिए विधायक का धन्यवाद किया और सिमरिया गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा लगाने की मांग रखी। विधायक ने इस मांग पर विचार करने का भरोसा दिया। इसके बाद समिति के सदस्य मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह से मिले। विधायक ने सदस्यों की मांग सुनने के बाद उस पर विचार करने का भरोसा दिया। समिति के मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज ने कहा कि सिमरिया गोलंबर पर दिनकर की प्रतिमा लगाने की मांग सिर्फ मूर्ति लगाने तक सीमित नहीं है। यह सिमरिया की पहचान और राष्ट्रकवि की जन्मभूमि में उनके सम्मान का मामला है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बेगूसराय सांसद, जिलाधिकारी, जिले के दूसरे विधायक और विधान पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री से भी मिलकर यह मांग रखी जाएगी। इस टीम में संयोजक गौरव कुमार, सह-संयोजक कृष्ण मुरारी, वरिष्ठ सदस्य विश्वम्भर सिंह, कैलाश सिंह, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनबंधु कुमार और मीडिया प्रभारी संजीव फिरोज मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *