जयपुर निगम चुनाव: मतदाताओं से सीधा संवाद, वार्डों में जोरधार जनसंपर्क से वोट साधने में जुटे प्रत्याशी

जयपुर निगम चुनाव: मतदाताओं से सीधा संवाद, वार्डों में जोरधार जनसंपर्क से वोट साधने में जुटे प्रत्याशी

जयपुर. जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। कोई घर-घर पहुंचकर वोटरों से समर्थन मांगता नजर आया तो कोई बैठकों और छोटी सभाओं के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटा रहा। नए चेहरों ने मतदाताओं के बीच पहचान बनाने की कोशिश की, वहीं पुराने प्रत्याशी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ ताकत दिखाते नजर आए। पानी, सीवर, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसे स्थानीय मुद्दे भी जनसंपर्क के दौरान प्रमुखता से उठे। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

वार्ड. 27 : हाथ जोड़कर मांगा प्यार, जीत दिला देना इस बार

कांग्रेस प्रत्याशी कालूराम यादव ने गोविंद विहार, हनुमान नगर विस्तार, लक्ष्मी नगर आदि में समर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल यादव ने गोविंद नगर-द्वितीय, ऑफिसर्स एन्क्लेव आदि कॉलोनियों में डोर टू डोर संपर्क किया।

वार्ड. 11 : हर दर पर जोड़ रहे हाथ, जीत की मांग रहे सौगात

भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र शर्मा ने बालाजी विहार 15, देव नगर, सहित आस-पास कॉलोनियों में जनसंपर्क किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम सिंह शेखावत ने मुरलीपुरा स्कीम, शंकर विहार केडिया पैलेस आदि में मतदान की अपील की।

वार्ड. 24 : चेहरों पर मुस्कान, दिल में जीत का अरमान

भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह खेड़ी ने गणेश विहार, गणेश विहार विस्तार, महादेव नगर आदि में समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र शर्मा ने प्रताप विहार, जगन्नाथपुरी, गोविंददेवजी कॉलोनी आदि में जनसंपर्क किया।

jaipur ward 24
जयपुर वार्ड 24 की फोटो

वार्ड. 15 : मिले जनता का प्यार, जीत की ओर कदम इस बार

भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह शेखावत ने विजयबाड़ी, पथ 1 और 6, गणेश नगर, आर्य नगर में जनसंपर्क किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बद्री नारायण कुमावत ने बाहुबली नगर, महाराजा कॉलोनी, श्रीराम पथ, परशुराम नगर में वोट मांगे।

वार्ड. 12 : जन संपर्क कर वोट मांगे रहे प्रत्याशी

कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सैनी ने श्याम नगर सहित कई क्षेत्रों में वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सैनी ने दादी का फाटक सहित आसपास जनसंपर्क किया।

वार्ड. 14 : हर चौखट पर पहुंचे बार-बार, मांगा वोट इस बार

कांग्रेस प्रत्याशी हाकिम सिंह ने बाहुबली नगर, महेशपुरी, शांति नगर सहित अन्य कॉलोनियों में जनसंपर्क किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने बाहुबली नगर, लक्ष्मीनगर और भवानी निकेतन विस्तार में प्रचार किया।

वार्ड. 124 : आपका वोट, हमारी जीत

कांग्रेस प्रत्याशी कांता ने वार्डवासियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा की मनभरी देवी ने वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं और स्थानीय सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

jaipur ward 124
वार्ड 124 में भी वोट के लिए पहुंचे प्रत्याशी

वार्ड. 37 : हर चौखट पर यही पुकार, हमें मिले आपका प्यार

कांग्रेस प्रत्याशी देवीलाल कासोटिया ने सिरसी, करणी वाटिका, बिंदायका और आस-पास की कॉलोनियों में जाकर प्राथमिकताएं भी गिनाईं। भाजपा प्रत्याशी कमल किशोर काला ने बिंदायका में जनसम्पर्क किया।

वार्ड. 112 : डोर-टू-डोर पहुंचे

भाजपा के सुनील कोठारी ने क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर जन समर्थन मांगा। कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा ने भी डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदान की अपील की।

वार्ड. 81 : आपका वोट, हमारी जीत

भाजपा के ब्रह्मकुमार सैनी ने जेएलएन मार्ग पर रोड शो किया। कांग्रेस के राहुल तंवर ने एमडी रोड समेत अन्य कॉलोनियों में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 63 : वोट देकर जीत दिलाएं

भाजपा से अजय टेपण ने एयरपोर्ट के पास आमजन की समस्याओं को जाना। कांग्रेस से प्रभुदयाल से मारुति कॉलोनी सहित कई जगह वोट मांगे।

वार्ड. 13 : किया मेल-मिलाप, लिया आशीर्वाद

कांग्रेस के धनराज सैनी ने बरसाना नगर, आनंद विहार बी आदि में व्यापारियों के साथ बैठक की। भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।

वार्ड. 84 : हाथ जोड़कर, मांगा समर्थन

भाजपा के हेमराज खींची ने भोजपुरा कच्ची बस्ती, गोलीमार गार्डन में वोट मांगे। कांग्रेस के भरत मेघवाल ने कठपुतली नगर आदि में वोट मांगे।

jaipur ward 84
जयपुर में वार्ड 84 में भी प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क

वार्ड. 136 : किया जनसंपर्क

कांग्रेस की शबनम फारुक के पति फारुक खान ने जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी मिजना मिर्जा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

वार्ड. 65 : हर दर पर हाथ जोड़ते आए नजर

भाजपा से मुकेश राणा ने श्याम वाटिका में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस से मुकेश कुमार ने मनोहरपुरा कच्ची बस्ती, श्याम वाटिका में जनसंपर्क किया।

वार्ड. 83 : जनता से मांगा वोट का भरोसा

भाजपा के नटवर लाल कुमावत ने लालकोठी स्कीम में, कांग्रेस के चंद्रप्रकाश कुमावत ने ज्योति नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में समर्थन मांगा।

वार्ड. 121 : जनता से मांगा जीत के लिए उसका साथ

कांग्रेस के मुकेश विजयवर्गीय वार्डवासियों से उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ड 121 से भाजपा प्रत्याशी नीरज अग्रवाल ने स्वामी गंगादास जी मंदिर से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया।

वार्ड. 111 : आमजन की समस्याएं जानी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संजय जायसवाल के समर्थन में वोट मांगे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नरेश शर्मा ने लोगों की समस्याएं जानीं।

jaipur ward 111
जयपुर वार्ड 111 की फोटो

वार्ड. 127 : मतदाताओं से समर्थन मांगा

भाजपा प्रत्याशी आलोक खण्डेलवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी बादल शर्मा ने अपने क्षेत्र में मतदाताओं से समर्थन मांगा।

वार्ड. 36 : कंधे पर हाथ, जुबां पर वादे…वोटरों को साधने निकले दावेदार, चुनावी रण में चौखट बनी नया मैदान

भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुंदर नगर, मांग करणी नगर-डी, कृष्णा वाटिका, जगदंबा कॉलोनी और बजरंग विहार कॉलोनी में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी रतन चोपड़ा ने मां शाकंबरी नगर, मां वैष्णो देवी नगर, लक्ष्मी विहार, बैंकर्स कॉलोनी और सुंदर नगर में वोट मांगे। आप प्रत्याशी राजेंद्र सैन ने करणी पैलेस रोड, बजरी मंडी रोड और नवदीप विहार में जनसंपर्क कर वोट मांगे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजेश चौधरी ने जनसंपर्क कर प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने सड़क निर्माण, रोड लाइट-हाईमास्ट लाइट से डार्क जोन हटाने, सीवरेज व्यवस्था से लेकर पार्कों का विकास, बीसलपुर जलापूर्ति व्यवस्था, कॉलोनियों का नियमन, मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाने की बात मतदाताओं से कही। नगर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *