जंतर-मंतर पर बोले थे ‘मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं’, अब ‘Devil’ में दिखा स्टूडेंट प्रोटेस्ट तो दिलजीत दोसांझ पर उठे सवाल, Video वायरल

जंतर-मंतर पर बोले थे ‘मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं’, अब ‘Devil’ में दिखा स्टूडेंट प्रोटेस्ट तो दिलजीत दोसांझ पर उठे सवाल, Video वायरल

Diljit Dosanjh New Song: एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘डेविल’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। गाने से ज्यादा इसके म्यूजिक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में छात्रों का एक ग्रुप बैनर और प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन करता नजर आता है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को ‘स्टूडेंट प्रोटेस्ट’ से जोड़कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो के आखिर में दिलजीत कहते नजर आते हैं- ‘मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो।’

‘डेविल’ के वीडियो में दिखा स्टूडेंट प्रोटेस्ट

दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपना नया ट्रैक ‘डेविल’ रिलीज किया है। गाने को दिलजीत ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसे इंटेंस ने कंपोज किया है। हालांकि, रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा गाने के वीडियो की हो रही है।

वीडियो में छात्रों का एक समूह बैनर और प्लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन करता दिखाई देता है। इन प्लेकार्ड्स पर‘हमारा भविष्य हमारी लड़ाई’, ‘शांति युद्ध नहीं’ और ‘हमारे भविष्य का समर्थन करें’ जैसे संदेश लिखे नजर आते हैं। वीडियो में पुलिस भी दिखाई देती है, लेकिन पुलिसकर्मी भारतीय नहीं बल्कि विदेशी नजर आते हैं। वहीं, वीडियो की पूरी सेटिंग भी इंटरनेशनल रखी गई है।

वीडियो देखकर नेटिजन्स ने निकाला ‘कनेक्शन’

‘डेविल’ का वीडियो सामने आने के बाद यूट्यूब पर कुछ यूजर्स ने इसे स्टूडेंट प्रोटेस्ट की थीम से जोड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि दिलजीत छात्रों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं और वीडियो का मकसद युद्ध के बजाय शांति का संदेश देना है।

Devil music video
instagram post
Devil music video
Devil music video Insta comment

एक अन्य यूजर ने वीडियो में दिखाए गए विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी राय रखी। वहीं, एक और कमेंट में यूजर ने वीडियो में स्टूडेंट प्रोटेस्ट, लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार जैसे दृश्यों का जिक्र करते हुए इसे काफी डिटेल्ड बताया। हालांकि, इन कमेंट्स में यूजर्स ने वीडियो को लेकर अपनी व्याख्या साझा की है। वीडियो की आधिकारिक थीम को लेकर इन प्रतिक्रियाओं के आधार पर कोई अलग दावा सामने नहीं आया है।

जंतर-मंतर वाले बयान से भी जोड़ा जा रहा वीडियो

दिलजीत के ‘डेविल’ वीडियो की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि इसी साल जुलाई में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनसे जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर सवाल पूछा गया था।

उस वक्त दिलजीत ने कहा था कि उन्हें जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने खुद को इन प्रदर्शनों और बाकी चीजों से दूर रखने की बात कहते हुए कहा था, ‘मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं।’ अब ‘डेविल’ के वीडियो के आखिर में भी ‘मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो’ लाइन सुनाई देती है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनके पुराने बयान और नए गाने के बीच कनेक्शन की चर्चा कर रहे हैं।

वीडियो के अंत में दिखा डिस्क्लेमर

‘डेविल’ के म्यूजिक वीडियो के अंत में दिलजीत का ‘मैं एक आर्टिस्ट हूं ब्रो’ कहना ध्यान खींचता है। इसके साथ वीडियो में एक डिस्क्लेमर भी दिया गया है, जिसमें लिखा है- ‘इसे घर पर ट्राई न करें।’गाने के रिलीज के बाद जहां दिलजीत की आवाज की तारीफ हो रही है, वहीं वीडियो में दिखाए गए प्रोटेस्ट के दृश्यों ने सोशल मीडिया पर अलग चर्चा छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *