तेलंगाना के पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि एक वीडियो में प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट को CPR देते नजर आ रहे हैं। पर्सनल असिस्टेंट की पहचान राजू के रूप में हुई है, जिनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। यह वीडियो तेलंगाना विधानसभा का है। घटना की 4 तस्वीरें… डॉक्टरों ने कहा- मौके पर ही हो चुका था कार्डियक अरेस्ट नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिससे विधानसभा में अफरा-तफरी मच गई। मंत्री वकिटी श्रीहरि ने तुरंत उन्हें CPR देना शुरू किया। इसके बाद मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, राजू को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जब उन्हें मेडिकल सेंटर लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीपीआर क्या है सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी इमरजेंसी लाइफ सेविंग प्रोसिजर है, जो तब की जाती है, जब हृदय की धड़कन रुक जाती है। सीपीआर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट से बचने में मदद कर सकता है। भले ही आपको सीपीआर देना न आता हो, आप सिर्फ अपने हाथों का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।
तेलंगाना विधानसभा में अधिकारी को आया हार्ट अटैक:VIDEO, मंत्री ने दिया CPR, अस्पताल ले जाते समय मौत हुई

