सुपौल के युवक की हरियाणा में सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र की निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी अभिमन्यु चौधरी (25) के रूप में हुई है। वह रोजगार की तलाश में करीब तीन महीने पहले हरियाणा गया था। वहां खेती-बाड़ी से जुड़े काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद सोमवार देर रात शव पैतृक गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 6 बजे हरियाणा में धान की फसल पर दवा का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने अभिमन्यु को डंस लिया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब 36 घंटे बाद रात लगभग 11 बजे पार्थिव शरीर गांव लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए जुटे ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। 8 महीने पहले पिता का हुआ था निधन मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार हुआ। बताया गया कि अभिमन्यु परिवार में आय का प्रमुख जरिया था। उसके पिता स्वर्गीय विक्रम चौधरी का लगभग आठ महीने पूर्व निधन हो चुका है। बड़े भाई अनंत कुमार की करीब एक दशक पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वृद्ध मां की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। युवक की शादी नहीं हुई थी। बड़ी बहन पिंकी कुमारी और छोटी ममता कुमारी का विवाह हो चुका है। शादी के लिए चल रही थी बातचीत बड़े बहनोई प्रकाश कुमार चौधरी ने बताया कि अभिमन्यु की शादी के लिए बातचीत चल रही थी। वह घर निर्माण कराने की इच्छा लेकर हरियाणा गया था। परिजनों से कहता था कि मकान तैयार होने के बाद विवाह करेगा। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द घर की खुशियां लौटेंगी, मगर हादसे ने सभी सपने अधूरे छोड़ दिए। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का सहारा छिनने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुपौल के युवक की हरियाणा में सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र की निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी अभिमन्यु चौधरी (25) के रूप में हुई है। वह रोजगार की तलाश में करीब तीन महीने पहले हरियाणा गया था। वहां खेती-बाड़ी से जुड़े काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद सोमवार देर रात शव पैतृक गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 6 बजे हरियाणा में धान की फसल पर दवा का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने अभिमन्यु को डंस लिया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब 36 घंटे बाद रात लगभग 11 बजे पार्थिव शरीर गांव लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए जुटे ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। 8 महीने पहले पिता का हुआ था निधन मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार हुआ। बताया गया कि अभिमन्यु परिवार में आय का प्रमुख जरिया था। उसके पिता स्वर्गीय विक्रम चौधरी का लगभग आठ महीने पूर्व निधन हो चुका है। बड़े भाई अनंत कुमार की करीब एक दशक पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वृद्ध मां की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। युवक की शादी नहीं हुई थी। बड़ी बहन पिंकी कुमारी और छोटी ममता कुमारी का विवाह हो चुका है। शादी के लिए चल रही थी बातचीत बड़े बहनोई प्रकाश कुमार चौधरी ने बताया कि अभिमन्यु की शादी के लिए बातचीत चल रही थी। वह घर निर्माण कराने की इच्छा लेकर हरियाणा गया था। परिजनों से कहता था कि मकान तैयार होने के बाद विवाह करेगा। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द घर की खुशियां लौटेंगी, मगर हादसे ने सभी सपने अधूरे छोड़ दिए। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का सहारा छिनने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

