चलती ट्रेन में महिला को गिराकर लात और थप्पड़ बरसाए:बचा रहे युवक पर भी आरोपियों ने किया हमला, झांसी से आगरा तक तलाश में जुटी RPF

चलती ट्रेन में महिला को गिराकर लात और थप्पड़ बरसाए:बचा रहे युवक पर भी आरोपियों ने किया हमला, झांसी से आगरा तक तलाश में जुटी RPF

गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री को फर्श पर गिराकर पीटने का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। 1 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में चार युवक एक महिला को लात और थप्पड़ों से पीटते नजर आ रहे हैं। महिला को बचाने पहुंचे एक सहयात्री को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। सोमवार को यात्री ने वीडियो रेलवे के एक्स हैंडल पर साझा कर शिकायत की, जिसके बाद झांसी आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है। पहले 3 तस्वीर देखिए… बहस के बाद साड़ी खींचने का आरोप शिकायतकर्ता रेल यात्री शुभम ने बताया कि कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला समेत बड़ी संख्या में यात्री सफर रहे थे। उसका आरोप है कि ट्रेन में मौजूद वेंडर और उनके साथियों ने महिला यात्री और उसे बचाने पहुंचे युवक के साथ मारपीट की। शिकायत के मुताबिक घटना रविवार रात ट्रेन नम्बर 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस में हुई। वीडियो में ट्रेन के कोच में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। पीली साड़ी पहने एक महिला टॉयलेट के पास खड़ी नजर आती है। इसी दौरान एक युवक, जिसे शिकायतकर्ता ने वेंडर बताया है, से उसकी किसी बात को लेकर बहस होती दिखाई देती है। आरोप है कि युवक ने महिला की साड़ी खींच दी। इससे नाराज महिला ने प्लास्टिक की बोतल से युवक को मारने की कोशिश की। बाल पकड़कर फर्श पर गिराया इसके बाद टी-शर्ट पहने युवक महिला को जोरदार थप्पड़ मारता है। वह महिला के बाल पकड़कर उसका हाथ मोड़ता है और उसे फर्श पर गिरा देता है। इसके बाद भी युवक नहीं रुकता और फर्श पर गिरी महिला को लात और थप्पड़ों से बुरी तरह मारने लगता है। बचाने आए युवक को भी पीटा महिला को पिटता देखकर कोच में मौजूद एक युवक उसे बचाने के लिए आगे आता है। आरोप है कि आरोपी ने उसे भी जोरदार थप्पड़ मार दिया। युवक ने विरोध किया तो उसके पीछे खड़े हमलावर के दूसरे साथी ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कोच में मौजूद कुछ यात्री आरोपियों को रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन मारपीट करते रहे। दूसरे कोच से दो और युवक पहुंचे महिला फर्श से उठने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपियों ने उसे उठने का मौका नहीं दिया और उसके बाल पकड़कर लगातार थप्पड़ और लातें मारते रहे। इसी दौरान कोच को अलग करने वाला खोलकर आरोपियों के साथी दो अन्य युवक भी वहां पहुंच जाते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन दोनों ने भी महिला और उसे बचाने वाले युवक के साथ मारपीट की। साइड अपर बर्थ से बनाया वीडियो साइड अपर बर्थ पर बैठे एक यात्री द्वारा बनाए गए वीडियो में पूरी घटना कैद हुई है। करीब दो मिनट के वीडियो में पहले दो युवक महिला और उसके बचाव में आए यात्री से मारपीट करते दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी मौके पर पहुंचते हैं और दोनों के साथ मारपीट में शामिल हो जाते हैं। इस दौरान कोच में मौजूद यात्री उन्हें रोकने का प्रयास करते नजर आते हैं। आगरा से झांसी तक जांच रेलवे से शिकायत के बाद आगरा से झांसी तक आरपीएफ मामले की पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना ट्रेन के किस हिस्से या किस स्थान पर हुई थी। मामले में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह को वीडियो भेजकर रेलवे का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने वीडियो आरपीएफ कमांडेंट को भेजकर मामले में जानकारी मांगी है। फिलहाल रेलवे की ओर से घटना को लेकर ये पुष्टि नहीं की गई है कि मारपीट कब और किस स्टेशन के पास हुई है। ऐसे में वीडियो में दिख रही घटना के स्थान और इस वारदात में शामिल आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *