परसबिगहा थाना क्षेत्र में नगर परिषद पर्यवेक्षक के साथ मारपीट:असामाजिक तत्वों ने हमला कर सिर फोड़ा, ड्यूटी पूरी कर गांव लौटने के दौरान हादसा

परसबिगहा थाना क्षेत्र में नगर परिषद पर्यवेक्षक के साथ मारपीट:असामाजिक तत्वों ने हमला कर सिर फोड़ा, ड्यूटी पूरी कर गांव लौटने के दौरान हादसा

जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र में एक नगर परिषद पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की गई। सोमवार रात करौता गांव के पास असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया। घायल पर्यवेक्षक का नाम अमित कुमार है, जो मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अमित कुमार को शकूराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमित कुमार ने बताया कि करौता गांव के बबलू कुमार के भाई और तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। हमलावरों के हाथ में कट्टा था, जिससे उन्होंने अमित के सिर पर वार किया और उन्हें बुरी तरह पीटा। अमित कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह जहानाबाद नगर परिषद से अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने गांव नेवारी लौट रहे थे। रास्ते में ही उन पर यह हमला हुआ। परसबिगहा थाना प्रभारी सर्वनारायण ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र में एक नगर परिषद पर्यवेक्षक के साथ मारपीट की गई। सोमवार रात करौता गांव के पास असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया। घायल पर्यवेक्षक का नाम अमित कुमार है, जो मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अमित कुमार को शकूराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमित कुमार ने बताया कि करौता गांव के बबलू कुमार के भाई और तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला किया। हमलावरों के हाथ में कट्टा था, जिससे उन्होंने अमित के सिर पर वार किया और उन्हें बुरी तरह पीटा। अमित कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह जहानाबाद नगर परिषद से अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने गांव नेवारी लौट रहे थे। रास्ते में ही उन पर यह हमला हुआ। परसबिगहा थाना प्रभारी सर्वनारायण ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *