पाकिस्तान विमेंस टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची:हांगकांग को 72 रन से हराया; नशरा संधू ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए

पाकिस्तान विमेंस टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची:हांगकांग को 72 रन से हराया; नशरा संधू ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए

दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नशरा संधू ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए, जो पाकिस्तान की महिला टीम के लिए T20I का रिकॉर्ड प्रदर्शन है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप में भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा और अब 11 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा। शवाल जुल्फिकार ने बनाए 47 रन, पाकिस्तान 143 तक पहुंचा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 6 चौके लगाए। आयशा जफर ने 19 गेंद पर 26 रन और कप्तान फातिमा सना ने 24 रन बनाए। फातिमा नाबाद रहीं। हांगकांग की जॉयलीन कौर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। यह महिला T20I में उनका पहला 4 विकेट का प्रदर्शन था। हांगकांग की शुरुआत खराब, 71 रन पर ऑलआउट 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फातिमा सना ने पहले ओवर में मारिको हिल को बोल्ड किया, जबकि सदिया इकबाल ने अगले ओवर में नताशा माइल्स को LBW आउट कर दिया। कैरी चान ने 47 गेंद पर 30 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 19 ओवर में 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नशरा संधू ने रचा इतिहास, 6 विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी गेंदबाज पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आईं नशरा संधू ने हांगकांग की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। यह महिला T20I में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का पहली बार 6 विकेट का प्रदर्शन है। साथ ही 6/7 के आंकड़े पाकिस्तान महिला टीम के लिए T20I का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हैं। नशरा ने यास्मीन दसवानी, मारिना लैम्पलॉ, मरियम बीबी, शांजीन शहजाद, एलिसन सिउ और इकरा सहार को आउट किया। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 3 विकेट लिए। नशरा प्लेयर ऑफ द मैच नशरा को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके 6 विकेटों की मदद से पाकिस्तान ने हांगकांग की पारी 71 रन पर समेट दी और 72 रन से मुकाबला अपने नाम किया। 11 सितंबर को श्रीलंका से सेमीफाइनल पाकिस्तान ने ग्रुप-A में 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा। अब उसका सामना 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा। दुबई में खेले गए महिला एशिया कप के ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नशरा संधू ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए, जो पाकिस्तान की महिला टीम के लिए T20I का रिकॉर्ड प्रदर्शन है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप में भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा और अब 11 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगा। शवाल जुल्फिकार ने बनाए 47 रन, पाकिस्तान 143 तक पहुंचा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए शवाल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 6 चौके लगाए। आयशा जफर ने 19 गेंद पर 26 रन और कप्तान फातिमा सना ने 24 रन बनाए। फातिमा नाबाद रहीं। हांगकांग की जॉयलीन कौर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। यह महिला T20I में उनका पहला 4 विकेट का प्रदर्शन था। हांगकांग की शुरुआत खराब, 71 रन पर ऑलआउट 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फातिमा सना ने पहले ओवर में मारिको हिल को बोल्ड किया, जबकि सदिया इकबाल ने अगले ओवर में नताशा माइल्स को LBW आउट कर दिया। कैरी चान ने 47 गेंद पर 30 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 19 ओवर में 71 रन पर ऑलआउट हो गई। नशरा संधू ने रचा इतिहास, 6 विकेट लेने वाली पहली पाकिस्तानी गेंदबाज पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आईं नशरा संधू ने हांगकांग की पारी को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए। यह महिला T20I में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का पहली बार 6 विकेट का प्रदर्शन है। साथ ही 6/7 के आंकड़े पाकिस्तान महिला टीम के लिए T20I का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन हैं। नशरा ने यास्मीन दसवानी, मारिना लैम्पलॉ, मरियम बीबी, शांजीन शहजाद, एलिसन सिउ और इकरा सहार को आउट किया। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में 3 विकेट लिए। नशरा प्लेयर ऑफ द मैच नशरा को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके 6 विकेटों की मदद से पाकिस्तान ने हांगकांग की पारी 71 रन पर समेट दी और 72 रन से मुकाबला अपने नाम किया। 11 सितंबर को श्रीलंका से सेमीफाइनल पाकिस्तान ने ग्रुप-A में 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल किए और भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा। अब उसका सामना 11 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *