पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रैक रखरखाव, पावर ब्लॉक और पीक्यूआरएस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 02024/02023 पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 4 अक्टूबर से 13 दिसंबर 2026 तक हर रविवार चलेगी। इस दौरान ट्रेन के 11 फेरे होंगे। वापसी में 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल भी इसी अवधि में हर रविवार चलेगी और इसके भी 11 फेरे होंगे। ट्रेन अपने निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार संचालित की जाएगी। इससे पटना और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। बर्द्धमान-तालित के बीच ब्लॉक, चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल में बर्द्धमान और तालित स्टेशनों के बीच ट्रैक रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके लिए 9 सितंबर को 180 मिनट का यातायात और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक रात 2:05 बजे से सुबह 5:05 बजे तक रहेगा। इसके कारण बर्द्धमान से चलने वाली 63505 और 63507 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं आसनसोल से चलने वाली 63506 और 63512 ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रद्द ट्रेनों की जानकारी देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं। दूसरी ओर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में किता-सिल्ली डाउन लाइन पर आज तीन घंटे का पीक्यूआरएस ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस गोमो स्टेशन से ही समाप्त और वहीं से शुरू होगी। गोमो-हटिया-गोमो के बीच इसकी सेवा बंद रहेगी। 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर मुरी जंक्शन से ही समाप्त और वहीं से शुरू होगी। मुरी-रांची-मुरी के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। आसनसोल-वाराणसी मेमू में बदला रेक 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस में 4 अक्टूबर तक 12 कोच वाली पारंपरिक आईसीएफ रेक से चलेगी। इसमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 13 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण भी कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 9, 10, 11, 12 और 13 सितंबर को रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 10, 11 और 13 सितंबर को रद्द रहेगी। 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू का 11 और 13 सितंबर को आद्रा में आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। इन दोनों तिथियों में आद्रा-आसनसोल-आद्रा सेवा रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का 8, 9 और 12 सितंबर को आद्रा में आंशिक समापन व प्रारंभ होगा। इन तारीखों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।

